Tuesday, 17 October 2017

Solid and good profitable business

          यदि आप बेरोजगार हैं और कुछ नया तथा बढियाँ कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह लेख अवश्य पढ़ें। आप के लिये इस बिज़नेस में बेहतरीन अवसर है। IRCTC में रजिस्ट्रेशन  करा कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसमें किसी तरह के धोखाधड़ी की नाममात्र की भी गुंजाइश नहीं है। क्योंकि यह यह भारत सरकार के रेल मंत्रालय का ही एक विभाग है। इसकी आप एजेंसी खोल कर अपनी बेरोजगारी दूर कर सकते हैं। इसमें आपको इन्वेस्टमेंट भी बहुत नाममात्र का करना होगा। आई आर सी टी सी की ई -टिकटिंग वेबसाइट से रोजाना हजारों की संख्या में टिकटों की बुकिंग होती है। आप इसका ऑर्थराइजड एजेंसी खोल कर कमाई कर सकते हैं। इस काम में आपको 10  रुपये स्लीपर और 20  रूपये ए सी क्लास के मिलते हैं। यानि जीतनी ज्यादा बुकिंग उतनी ज्यादा कमाई। 
        एजेंसी पाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको erail.in पोर्टल पर जाना होगा।  यहाँ पर आपको अपनी डिटेल भरनी होगी ,और फिर रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद सम्बंधित अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे। टिकट बुकिंग एजेंसी शुरू करने के लिए आपको 30 हजार रूपये ( 20 हजार रिफंडेबल ) वन  टाइम रजिस्ट्रेशन फ़ीस भी भरनी होगी। 
      दूसरा एक तरीका है की CSC( register.csc.gov.in) के इस्तेमाल का।  यहाँ पर पहले आपको रजिस्टर्ड यूजर बनाना होगा।  लॉगिन करने के बाद आपको सर्विस कालम में जाकर IRCTC टाइप करना होगा। टाइप करते ही आपके सामने  IRCTC Registration का लिंक आएगा।  उस पर क्लिक करते ही एक नया वेब पेज खुल जायेगा।  जिस पर आपको IRCTC Agent Registration Form का लिंक खुल जायेगा।  जिसमे आपको अपनी जरुरी जानकारी भरकर एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। 
     IRCTC का रजिस्टर्ड एजेंट बनने के लिए आप को प्रमाण पत्र के रूप में पैन कार्ड जो बैंक मैनेजर ,गजटेड ऑफिसर द्वारा अटेस्टेड ), एड्रेस  प्रूफ (ये भी उसी तरह अटेस्टेड हो ) ,पासपोर्ट ,ड्राइविंग लाइसेंस , नवीनतम उपयोगिता बिल (टेलीफोन ,बिजली ,पानी ,एल आई सी की रसीद ) ये सब 2  महीने से अधिक पुराने न हों,राशन कार्ड ,वोटर आई डी ,बैंक अकाउंट (दो महीने से अधिक पुराना नहीं ), टैक्स कॉपी ,वैट पंजीकरण प्रमाणपत्र ,गैस कनेक्शन दस्तावेज ,सम्पति कर ,नगरपालिका कर  जैसे दस्तावेज लगेंगे। इसके अलावा आपको मोबाइल नंबर (वेरिफिकेशन के लिए जरुरी ),2 फोटो पासपोर्ट साइज ,जमा करने होंगे।  IRCTCकी टीम ,अप्लीकेशन फॉर्म ,रजिस्ट्रेशन फॉर्म और रजिस्ट्रेशन फीस मिलने के बाद आपसे संपर्क करेगी।  फिर के वाई सी सब्मिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। के वाई सी के बाद ई -टोकन क्रिएट होगा  और फिर ई -मेल ,मोबाइल नंबर और शॉप अड्रेस का वेरिफिकेशन होगा , इसके बाद एक ओ टी पी  भेजा जायेगा ,जिससे IRCTC सर्विस असाइन की जाएगी। फिर आपको एक ट्रेनिंग और वेलकम किट मिल जायेगा और आप अपना काम शुरू कर सकते हैं। 
      इस टिकट बुकिंग एजेंसी से आप और भी फायदे उठा सकते हैं।  आप अनलिमिटेड टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।  आप अर्थराइज़्ड टिकट बुक करेंगे जिनके कैंसल होने का कोई डर नहीं होगा , साथ ही आप तत्काल टिकट जनरल ओपनिंग टाइम के आधे घंटे बाद भी बुक कर सकेंगे। इन सबके अलावा फ्लाइट बुकिंग ,बस बुकिंग कैब बुकिंग टैक्सी,टैक्सी बुकिंग ,होटल बुकिंग ,IRCTC कस्टमाइज़्ड टूर पैकेज ,डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर ,और मोबाइल।,डी टी एच रिचार्ज -वन सिम आल रिचार्ज जैसी कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस भी आप को अपने अकाउंट के साथ मिल जाएगी। 
                तत्काल टिकट बुक करें सिर्फ 30 सेकंड में 
    सभी लोग इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं की सुबह सुबह बहुत कम समय के लिए खुलने वाली तत्काल टिकट बुकिंग कितना मुश्किल काम होता है।  जरा सा भी देरी से आप टिकट पाने से बंचित हो जाते हैं। जो जितना फ़ास्ट होगा वही कन्फर्म तत्काल टिकट पायेगा। इन सब परेशानियों के देखते हुए बाय हटके डॉट काम तत्काल बुकिंग के लिए तत्काल फार श्योर नाम का एक्सटेंशन लाया है। जिसका प्रयोग करके आप बहुत ही कम समय में तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। 
    इसके लिए गूगल में जाकर तत्काल फॉर श्योर  ब्राउज़र एक्सटेंशन सर्च करिये। फिर फायर फॉक्स या क्रोम एक्सटेंशन स्टोर पर जाइये ,और इसे ऐड टू क्रोम  पर क्लिक करिये। कुछ ही देर में यह एक्सटेंशन ब्राउज़र में ऐड हो जायेगा ,फिर इसे अलाउ कर दीजिये। 
   फिर ब्राउज़र में तत्काल फॉर श्योर एक्सटेंशन पर क्लिक करिये। एक नयी विंडो खुल जाएगी ,जिसमे चार ऑप्शन दिए होंगे। जिसमे पहला irctc का होगा। यहाँ पर अपना IRCTCलाग् इन पासवर्ड डालकर प्रोसीड करिये। 
    सेकंड पेज पर यात्रा की डिटेल यानि कहाँ से कहाँ तक और कब यात्रा करनी है ,इसे भरिये। 
     इसके बाद अगले पेज पर पैसेंजर इनफार्मेशन का विकल्प आएगा ,उसमे यात्रा करने वालों की डिटेल भरना है। इसके अगले और लास्ट पेज पर पेमेंट इनफार्मेशन का ऑप्शन होगा ,जहाँ पर आप नेट बैंकिंग ,डेबिट कार्ड या फिर पेमेंट वॉलेट का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद बुक नाउ पर क्लिक  कीजिए। 
   तत्काल फॉर श्योर एक्सटेंशन क्रोम और फायर फॉक्स ब्राउज़र पर चलता है। इसे डेस्कटॉप के साथ साथ मोबाइल ब्राउज़र पर भी ऐड किया जा सकता है। 
    तत्काल टिकट बुक करने के लिए बुकिंग समय यानि कि 10 बजे या फिर 11 बजे से कुछ पहले तत्काल फॉर श्योर पेज पर जाना होगा ,फिर यात्रा से जुडी डिटेल भरकर तैयार रखनी होगी। तत्काल का बुकिंग टाइम शुरू होते ही आपको अंतिम पेज पर बुक नाउ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यह ऑनलाइन टूल अपने आप सारा काम करेगा , यानि  की आप द्वारा भरी गयी जानकारी के अनुसार यह ट्रैन और बर्थ  का चुनाव करेगा और पेमेंट प्रोसीड करेगा , और आपका तत्काल टिकट बुक हो जायेगा। इस एक्सटेंशन द्वारा टिकट बुकिंग में एक मिनट से भी कम का समय लगता है। 

Sunday, 15 October 2017

computer assembling ( business of low capital )

                                               कम  पैसों का शानदार बिजनेस 
  हमेशा  हम कम पूँजी  होने का रोना रोते हैं ,यदि वास्तव में हम कुछ करना चाहते हैं तो रास्ते अपने आप ही मिल जाते हैं। आज हम जानेंगे की कम पैसों में ज्यादा मुनाफा कैसे कमाया जा सकता है। 
   सबसे पहले मैं  आपको एक छोटा सा उदहारण दे रहा हूँ।  आप और सभी लोग जानते हैं की यह समय टेक्नोलॉजी का है। जिसमे सबसे ज्यादा प्रयोग मोबाइल का किया जा रहा है। प्रायः अमीर हो गरीब ,औरत हो मर्द सबके हाथ में मोबाइल देखा जा सकता है। यह एक तरह से हम सबके जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है। अब तो बिना इसके बहुत से लोगों को बेचैनी होने लगती है। यह शायद आधुनिक खोजों में सबसे जानदार खोज है।
    सभी जानते हैं जो चीज जब चलेगी तो ख़राब भी होगी। ख़राब होने के बाद उसे रिपेयर भी करवाना पड़ता है। जिसे कोई जानकार ही कर सकता है। हममें  से बहुत से लोग पढ़ लिख कर बड़े शहरों या विदेशों में जा रहे हैं। जहाँ जाने के लिए भारी रकम खर्च करते हैं। जाने के बाद जब सच्चाई सामने आती है तब अफ़सोस करते हैं।  मुझे उन बेरोजगारों से कहना है कि बहुत ही कम खर्च में मोबाइल रिपेरिंग का कार्य सीखा जा सकता है। जिसे सीख कर आप अपना खुद का मोबाइल शॉप खोल सकते हैं ,जिसमें रिपेयरिंग से लेकर न्यू मोबाइल सेलिंग कर सकते हैं।
      आप जब एक बार ग्राहकों का विश्वास जीत लेंगे फिर आपका एक बढ़िया सा कारोबार चल पड़ेगा। इसमें मेन बात है की आप ग्राहकों का विश्वास जीतेंगे कैसे , तो उसका एक आसान फार्मूला है ईमानदारी। 
     जैसे मान लीजिये आपने रिपेयरिंग का कोर्स कर के शॉप खोल ली। आपके पास कोई कस्टमर आता है कि भाई मेरे मोबाइल का डिस्प्ले काम नहीं कर रहा है ,अब आपका कार्य शुरू होता है कि मोबाइल को चेक करके उसकी कमी बतायें। यहाँ पूरी ईमानदारी बरते कि यदि वास्तव में उसका डिस्प्ले बदलना होगा या आप उसे किसी अन्य तरीके से ठीक कर सकते हैं। जो भी करें उसे साफ साफ ग्राहक को बता दें। यदि किसी पार्ट को लगा रहा हैं तो भी ग्राहक को बतायें की भाई यह पार्ट इतने पैसे का है जिसे आप खुद लाकर मुझे दे दें और मैं इसे लगा दूँगा , हाँ मेरी सर्विस चार्ज मुझे दे दीजियेगा। यकीन मानिये अगली बार वह ग्राहक निश्चित तौर पर आपके ही शॉप पर आयेगा ,चाहे उसे रिपेयरिंग करानी हो या नया कोई चीज खरीदना हो। जैसे जैसे आपकी आय बढ़े आप अपने शॉप का ब्रांचेज बढ़ा सकते हैं ,और आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में यही छोटा सा कारोबार कैसे बड़ा बन गया। 
          अब आते हैं थोड़े बड़े बिजनेस पर  ( कम्प्यूटर असेम्ब्लिंग  बिजनेस )
      इस  बिजनेस को भी कम पैसों में शुरू किया जा सकता है, और अच्छी कमाई की जा सकती है। इसके लिए सरकारी सहायता भी मिल रही है। सरकार के मुद्रा स्कीम के अंतर्गत इस बिजनेस के लिए 70 % तक आर्थिक सहायता मिल जाती है। यदि आपके पास 2 लाख रूपये हों तो इसे आसानी से शुरू किया जा सकता है। कंप्यूटर असेम्ब्लिंग  बिजनेस के लिए सरकार ने जो स्ट्रक्चरिंग की है उसके अनुसार सभी खर्चों को काटने के बाद सालाना लगभग 3 लाख रूपये कमाया जा सकता है। बिजनेस स्टार्ट करने के लिए पूरा खर्च 8 सें 9 लाख रूपये तक होगा। इसमें मुख्य खर्च है किराये का भवन या जमीन और हर तरह की मशीनरी जो लगभग 1 लाख रुपये के आसपास होती है। 
       वर्किंग पूँजी में लगभग 8  से 9  लाख खर्च होंगे जिसमें सभी तरह के रॉ मैटेरियल जैसे  मदरबोर्ड ,ए टी एक्स  कैबिनेट ,माउस ,की बोर्ड ,मॉनिटर और लेबर की मजदूरी ,पैकेजिंग ,बिजली का बिल ,मकान या जगह का किराया ट्रांसपोर्टिंग इत्यादि का खर्च शामिल है। 
      इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको अपने पास से लगभग 270000 रूपये लगाने पड़ेंगे। यह पुरे प्रोजेक्ट के पूंजी का 30 % है।  बाकि 70 % रकम आपको बैंक से लोन के रूप में मिल जायेगा। 
                   इस तरह होगा आपको लाभ 
   कास्ट ऑफ प्रोडक्शन    92 . 82  लाख रूपये सालाना 
    बिक्री                              1 . 04 करोड़ रुपये सालाना 
     ग्रास प्रॉफिट                  9 . 13 लाख रूपये सालाना 
     नेट प्रॉफिट                   3 . 01 लाख रूपये सालाना 
            इस तरह से देखा जाय तो आपका सारा इन्वेस्टमेंट की हुयी रकम 3 साल में निकल जाएगी। चूँकि कम्प्यूटर की डिमांड घटने के बजाय बढ़ ही रही है इसलिये यह बिजनेस एक फायदे का बिजनेस हो सकता है। 
      कम्प्यूटर असेम्ब्लिंग का बिजनेस शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आप किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फार्म भरना होगा जिसमें अपना नाम ,पता ,बिजनेस एड्रेस ,अपना शिक्षा ,मौजूदा इनकम और कितना लोन चाहिए  आदि की जानकारी देनी होगी।  इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस नहीं देनी होती है।  इसमें जमीन या भवन का होना जरुरी है , भले ही वह किराये का ही क्यों ना हो।  जिसका किराया वर्किंग कैपिटल में जोड़ा गया है। 

रंग भरें अपने सपनों में

मित्रों कहावत है कि यदि अमीर बनना है तो आप को अपना खुद का कोई भी बिजनेस करना चाहिए। क्योंकि गरीब परिवार में पैदा होना अपनी गलती नहीं है, परन्तु गरीबी में ही रहकर मर जाना , यह अपनी गलती है।  ईश्वर किसी को भी किसी चीज के लिए विशेष रूप से नहीं है बनाया है। गरीबी में रहना यह बताता है कि हमने समुचित प्रयास नहीं किया। प्रायः हममें में से बहुतों ने अपना खुद का कारोबार शुरू कर के आज कर्ज के भँवर जाल में फसें पड़े हैं। इतना अवश्य जान लें कि बिना पूरी इमानदारी से किया गया कोई भी कार्य कभी सफल नहीं होता। अमीर तो हर कोई बनना चाहता है, मगर बहुत कम ही लोग हैं जो पूरी इमानदारी और एक बेहतर योजना के साथ कोई बिजनेस शुरू करते हैं। किसी भी बिजनेस या कारोबार के लिए क्वालिटी का होना बहुत ही जरूरी है और क्वालिटी सिर्फ इमानदारी से ही संभव है। आज बाजार में हद से ज्यादा प्रतियोगिता का बोलबाला है, इसलिए यदि बाजार में लंबे समय तक टिकना है तो क्वालिटी से समझौता न करें।
     बिजनेस चाहे छोटा हो या बड़ा, शुरू करने के लिए पूँजी की जरूरत होती है। बिना पूँजी के बिजनेस के बारे में सोचना ही व्यर्थ है। हमारे देश में तमाम लोग ऐसे हैं जिनमें हुनर और जज्बा कूट कूट कर भरा है, उनकी बिजनेस प्लानिंग भी लाजवाब है, मगर पैसों की तंगी के चलते कोई कार्य शुरू नहीं कर पाते।बैंक भी उनको कर्ज देने में हीलाहवाली करते हैं। मजबूरन वे अपने घर बार छोड़ कर शहरों और विदेशों की ओर पलायन करते हैं। ऐसे में उन्हें यदि थोड़ा भी सहयोग मिल जाय तो वे अपना स्वयं का कारोबार खड़ा कर सकते हैं। इसके लिए यदि वे इधरउधर से किसी तरह पैसों का बन्दोबस्त करते हैं तो उन्हें 10% मासिक का ब्याज देना पड़ता है, जो बहुत ही ज्यादा है। इस ब्याज को चुकाने में ही सारी पूँजी समाप्त हो जाती है और कारोबार करने वाला कर्ज के मायाजाल में फँस कर रह जाता है। बैंक तो वैसे भी ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहते हैं।
     इसलिये आज मैं आपको ऐसी स्कीम बताउंगा जिसमें बहुत ही कम ब्याज पर आप को अपना काम शुरू करने के लिए लोन मिल सकता है। यहाँ ऐसे लोगों को भी लोन मिल सकता है, जिन्हें बैंक अक्सर ऐसी बातों के लिए लोन देने से मना कर देते हैं जिसमें उस व्यक्ति का कोई दोष नहीं होता।
    यह स्कीम  टाटा कैपिटल की है, जिसका नाम सलाम लोन है। इसे विशेष रूप से गरीबों को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए ही लांच किया गया है। इसमें आपको बिजनेस, मेडिकल खर्चे, एजूकेशन या ट्रेनिंग के लिये आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
   इसे प्राप्त करने के लिए आपको सलाम लोन के लिए अप्लाई करना होगा। जिसे आप दो तरफ से कर सकते हैं।
   पहला तरीका है-----   वेबसाइट के माध्यम से
                    वेबसाइट का पता है....Http://drought.in
    इस वेबसाइट पर जाकर नामिनेट सेक्शन में जाना होता है।यहाँ खुद को या किसी और को नामिनेट कर सकते हैं। यदि आप कम्प्यूटर के जानकार नहीं हैं तो किसी दूसरे की मदद ले सकते हैं।इसमें आपको अपनी स्टोरी बतानी होती है।
    दूसरा तरीका है..... SMS के जरिये रजिस्ट्रेशन कराने का।
   इसके लिये आपको SALAAM लिख कर 561615661 नं. पर भेजना होगा।
  term and conditions
     ऐसे लोग जिनकी सालाना आय 3.लाख रुपए से कम हो, इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा 21.वर्ष से 65.वर्ष के बीच होनी चाहिये। इसमें आपको 25 हजार से लेकर 1.लाख तक का लोन मिल सकता है। जिसका ब्याज दर 9.75% वार्षिक है।
    आपको अप्लाई करने से पहले सभी नियम एवं शर्तो को  अच्छी तरह से पढ़ लेना चाहिए ,जो बहुत ही साफ सुथरे तरीक़े से समझाया गया है ।

Sunday, 1 October 2017

कौन कौन लोग GST वसूल सकते हैं , जाने विस्तार से

  आजकल अपने पूरे देश ( भारत )में गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स ( GST ) लागू हो चुका है। चारों तरफ सिर्फ इसी का बोल बाला है। इसी में बहुत से दुकानदार या होटल या कंपनी वाले धोखाधड़ी भी कर रहे हैं। जिन दुकानदारों को GST वसूलने का अधिकार नहीं है वे भी आम जनता को जानकारी न होने की वजह से  इसे वसूल रहे हैं। सही जानकारी न होने के कारण पब्लिक उनके द्वारा ठगी जा रही है। मैं अपने इस लेख में बताउंगा कि वास्तव में कौन कौन दुकानदार जीएसटी वसूलने का अधिकार रखता है और कौन नहीं। क्योंकि हर दुकानदार को यह अधिकार नहीं है कि वह जीएसटी वसूले, भले ही वह बिल कम्प्यूटर से ही क्यूँ न दे।
    आप सब की जानकारी के लिए मैं बता दूंँ कि केवल वही दुकान वाले जीएसटी वसूल सकते हैं जो अपना रजिस्ट्रेशन जीएसटी में करवायें हों । मगर यह कैसे जानेंगे कि किस दुकानदार ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है और किसने नहीं। तो आप इसका पता आसानी से लगा सकते हैं।
   इसके लिए आपको सिर्फ दो काम करने होंगे। पहला यह कि क्या सम्बन्धित दूकानदार को जीएसटी वसूलने का अधिकार, और दूसरा  क्या वह  सही रेट से जीएसटी ले रहा है?
     मान लें कि आप किसी दूकान में जाकर कुछ खरीदारी करते हैं, तो जो बिल आप को मिलता है उसी में जीएसटी बिल भी जुड़ा होता है ,यदि वह दूकानदार अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है । अब यदि आपको कुछ संदेह हो रहा है तो उसे आप चंद मिनटों में चेक कर सकते हैं। अगर कोई आपसे जीएसटी वसूल रहा है तो उसे आपको बिल जरूर देना चाहिए। इसी बिल पर जीएस टीन (GSTIN) भी दिया होता है। इसी नम्बर से आप जान सकते हैं कि वह दूकानदार, होटल अथवा कंपनी रजिस्टर्ड है या नहीं। इसे आप सरकार की जीएसटी की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 
    इसका लिंक है -https://services.gst.gov.in/service/search to
     इस पर आपको पन्द्रह अंकों का जीस टीन नम्बर डाल कर (जो बिल पर छपा होता है ) सर्च करना होगा। फिर उस दूकानदार की सारी डिटेल आप के सामने आ जायेगी।
   जीएस टीन 15अंकों का नम्बर होता है, जो रजिस्ट्रेशन कराने वाले हर दूकानदार को मिला होता है। इसमें अंक और अंग्रेजी के अक्षर होते हैं। जिसके पहले के दो अंक राज्य के कोड होते हैं। अगले 10 नम्बर उस दूकानदार या कंपनी के पैन नंबर होते हैं। इसमें लिखे गये 13 वें नम्बर से यह पता चलता है कि उस दूकानदार या होटल या कंपनी ने कितने रजिस्ट्रेशन करवायें हैं। 14 वाँ नम्बर हमेशा Z होता है। अगर दूकानदार या कम्पनी के दो से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हैं तो Z की जगह वो अंक आ जाता है। 15 वाँ नम्बर चेक कोड होता है जो खामियां पकड़ने के लिये होता है।
    साधारणतया आप को रोजमर्रा की चीजों पर लगने वाले रेट की जानकारी होनी चाहिये, फिर भी यदि आप  को जानकारी नहीं है तो आप इसे सेन्ट्रल बोर्ड आफ एक्साइज एण्ड कस्टम की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं, जिसका लिंक है- -https://cbec-gst.gov.in/gst-goods-service-rates.html
   अब यदि दूकानदार गलत रेट से जीएसटी वसूल रहा हो या बिना रजिस्ट्रेशन के ही जीएसटी लगा रहा हो तो आप इसकी शिकायत सीधे ईमेल से कर सकते हैं।
    ईमेल है --helpdesk@gst.gov.in

Friday, 1 September 2017

These numbers will save you in every problems, when travelling by train

   जब कभी हम रेल से यात्रा करते हैं तो बहुत सी ऐसी घटनाएं होती हैं, जिन्हें देखकर हम महसूस करते हैं कि यह सब नहीं होना चाहिये। शिकायत भी करना चाहते हैं तो सही जगह और सम्बन्धित कर्मचारी का कोई सम्पर्क नम्बर नहीं होता। चाहे वह साफ सफाई का मामला हो, किसी तरह के लड़ाई झगड़े की बात हो या अवैध वसूली की बात हो या फिर खाने की शिकायत। सफर के दौरान कई बार जरूरत के वक्त हमारे पास मदद इसलिये नहीं पहुँच पाती, क्योंकि हम सही जगह सम्पर्क नहीं कर पाते। अगर आप के साथ या आप के किसी सहयात्री के साथ किसी तरह का अपराध हुआ है या मेडिकल इमरजेंसी आ गयी है अथवा रेलवे की सेवा में कोई कमी है तो आप चाहें तो एक काल या SMS कर मदद मांग सकते हैं। बस आपको पता होना चाहिये कि किस नम्बर पर काल करना है और किस नम्बर पर SMS करना है। आप चाहें तो सीधा रेल मंत्री जी से शिकायत कर सकते हैं, मगर उसका भी एक तरीका है। भारतीय रेलवे ने सभी कार्यों के लिए अलग अलग नम्बर जारी किये हैं। जब कभी भी हम ट्रेन से सफर के लिए निकले तो इन नम्बरों को अपने पास अवश्य रखें, क्योंकि कोई भी परेशानी बताकर नहीं आती।
( 1) रेलवे पुलिस का नम्बर :-
                                       182
                                       1800-111-322
   इस नम्बर पर लड़ाई झगड़ा या चोरी या फिर किसी तरह के अपराध होने पर सम्पर्क करें।
 (2) आल इण्डिया मेडिकल हेल्पलाइन :-
                                                      138
   मेडिकल इमरजेंसी, फूड एवं कैटरिंग तथा साफ सफाई के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें।
  ( 3) रेल मंत्रालय को ट्वीट करें :-
                                              @RailMin
      ट्वीट करने के लिए अपना पीएनआर और फोन नम्बर अवश्य दें।
  (4) यूपी जीआरपी का नम्बर :-
                                          1512
  उत्तर प्रदेश में किसी तरह का अपराध होने पर इस नम्बर पर सम्पर्क करें।
 ( 5) आल इण्डिया जीआरपी हेल्पलाइन नंबर:-
                                                    9833331111
  पूरे भारत में रेल यात्रा के दौरान किसी भी तरह का अपराध होने पर इस नम्बर पर सूचना देकर सहायता प्राप्त किया जा सकता है।
 ( 6) कोच की साफ सफाई के लिए :-
                                           58888
    इस नम्बर पर SMS करें । SMS करने के लिये लिखें Clean स्पेस देकर पीएनआर नम्बर और इस नम्बर पर भेज दें।
 (7 ) खाने में किसी तरह की शिकायत के लिए :-
                                                  1800-111-321
  ज्यादा पैसे लिए जाने, खाने की कीमत और खाने की खराब क्वालिटी की शिकायत के लिये इस नम्बर पर सम्पर्क करें।
 ( 8) आल इण्डिया रेलवे हेल्पलाइन नंबर :-
                                                     139
  पीएनआर स्टेट्स, ट्रेन के आने जाने का समय, किराया, SMS से टिकट, मील इन ट्रेन आदि की सुविधा पाने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें।
   यह सब नम्बर यात्रा में बहुत ही उपयोगी हैं जिन्हें सदैव अपने पास रखें ,क्या पता कब इनकी जरूरत पड़ जाय ।

Thursday, 31 August 2017

How to know about in anyone ( किसी के बारे में कैसे जाने )

   मान लिजिये आप एक मकान मालिक हैं, या आप को एक नौकर या ड्राइवर या नर्स की जरुरत है। आप को यह चिंता जरूर होती होगी कि हमें सही और इमानदार व्यक्ति मिले और कोई आपराधिक रिकार्ड वाला न हो। अमूमन कोई भी व्यक्ति आपराधिक रिकार्ड वाले लोगों के साथ सम्बन्ध नहीं रखना चाहता है। यदि आप अपने बेटे के लिए बहू या बेटी के लिए लड़का ढूँढ़ रहे हों। कोई नहीं चाहता कि उसके सम्बन्ध आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों से जुड़े। इसका पता लगाना पहले काफी मुश्किल होता था, क्योंकि कोई पुलिस थानों के चक्कर में पड़ना नहीं चाहता है, और ये सब जानकारियां बिना वहाँ गए मिल भी नहीं सकती थी। पर अब ऐसा नहीं है, सरकार ने यह काम बहुत ही आसान कर दिया है।
   सरकार ने एक ऐसा पोर्टल लांच किया है, जहाँ से आप किसी भी व्यक्ति के आपराधिक रिकॉर्ड का पता आसानी से लगा सकते हैं। आप चाहें तो अपने साथ होने वाली किसी आपराधिक घटना का शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अब आप को किसी पुलिस थाने जाने की जरुरत नहीं है।
   इस पोर्टल की खासियत है कि आप किसी के भी क्राइम रिकार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए ही सरकार ने DIGITL POLICE नामक पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल के द्वारा अपने साथ हुई किसी भी आपराधिक वारदात की शिकायत आनलाइन कर सकते हैं। आपकी शिकायत आप से सम्बंधित थाने में दर्ज होगी, चूंकि यह प्रक्रिया आनलाइन है इसलिए इस पर कार्यवाही भी तुरंत होने की सम्भावना है।
   आप इस पोर्टल के माध्यम से सरकार की अपराध रोकने की पालिसी बनाने में अपने सुझाव देकर भी सहयोग कर सकते हैं। इसके द्वारा देश भर की वर्तमान और पुरानी आपराधिक घटनाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इस तरह के डाटा का इस्तेमाल आप अपराधों की समीक्षा के लिए भी कर सकते हैं, और पुलिस तथा सरकार को अपने दृष्टिकोण से अवगत करा सकते हैं।
   आप इस पोर्टल में डाटा एक्सेस करके लापता लोगों की सूची हासिल कर सकते हैं। जिसकी सूचना मिलने पर आप इसके माध्यम से लापता व्यक्ति के बारे में सूचना दे सकते हैं। इनामी अपराधियों या आतंकवादियों के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। अपने आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखते हैं तो इसके द्वारा उसकी सूचना पुलिस को दे सकते हैं।
   इस पोर्टल से जुड़ने के लिए सबसे पहले इसमें लागिन करना होगा। इसके लिए आपको अपने से सम्बन्धित जानकारी सही सही इस पोर्टल में भरना होगा। अपनी जानकारी देते वक्त यह ध्यान रखें कि लागिन करते समय आपको अपने आधार नंबर, पैन नंबर, ड्राइविंग लाईसेंस, मतदाता पहचान पत्र का नंबर भरना अनिवार्य है।
   आशा करता हूँ कि आप अपने भले के लिए इस पोर्टल से फायदा जरूर उठायेंगे।

Thursday, 24 August 2017

Business Idea for small capital ( कम पूँजी के शानदार बिजनेस )

   अगर आप कम पूँजी होने की वजह से नया बिजनेस शुरू करने में हिचकिचा रहे हैं तो मैं कम पूँजी में शुरू होने वाले कुछ कुछ बढ़िया बिजनेस के बारे में बताउंगा, जिसे आप शुरू करके हर महीने में अच्छी कमाई कर सकते हैं। ये बिजनेस ब्यूटी और हेल्थ केयर से जुड़े होने की वजह काफी फायदेमंद हैं। आप इन्हें छोटे बड़े  किसी भी शहर और कहीं भी शुरू कर सकते हैं। यह बिजनेस मशहूर कम्पनियों का फ्रेन्चाइजी लेने का है।
   इसके लिए आप को फ्रेन्चाइजी देने वाली कम्पनी या ब्रांड को अपनी डिटेल भेजनी होगी। जिसके बारे में आपको सारा डिटेल इनके वेबसाइट पर मिल जायेगा कि फ्रेन्चाइजी लेने के लिए कैसे अप्लाई करना है। इन कम्पनियों या ब्राण्डों का दावा है कि एक से डेढ़ साल के अंदर आप अपनी वर्किंग कैपिटल आसानी से निकाल सकते हैं, तथा पांच साल में 250 फीसदी तक रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह हर महीने लाखों रुपए का इनकम कर सकते हैं।
   Florails
                इस बिजनेस के लिए आपके पास पांच से दस लाख रुपए की पूंजी निवेश की क्षमता होनी चाहिये, तथा आपके पास250 वर्ग फुट जमीन का टुकड़ा थोड़े अच्छे लोकेशन पर होना चाहिए। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सम्बंधित कम्पनी को बतौर फ्रैन्चाईजी फीस तीन लाख रुपये अदा करने होंगे। इसमें आपको पाँच साल में250 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है, तथा एक से डेढ़ साल में वर्किंग कैपिटल आसानी से निकाला जा सकता है।
 यदि आप इस बिजनेस को शुरू करने के इच्छुक हैं तो आप http://www.florails.in/ पर लाग इन करें। फिर एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको एक लिंक मिल जायेगा।उस लिंक को क्लिक करने पर जो पेज खुलेगा उसपर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, सिटी और अपने स्टेट की जानकारी भरकर सबमिट कर दें।
   अपोलो हेल्थ एण्ड लाईफ स्टाइल लिमिटेड
       यह कम्पनी डायग्नोस्टिक सेन्टर खोलने हेतु फ्रेन्चाइजी देती है। एक यूनिट खोलने में लगभग पाँच लाख रुपये तक की लागत आती है।आप अपनी इच्छानुसार एक ही शहर में कई यूनिट खोल सकते हैं। जिसके लिए प्रति यूनिट एक लाख रुपये फ्रैन्चाईजी फीस अदा करना होगा। आपके पास एक यूनिट लगाने के लिए200 वर्गफुट का स्पेस एरिया होना चाहिए। इसकी फ्रेन्चाइजी लेने के लिए http://www.apollodiagnostics.in/franchise-patient-care-center/ पर लाग इन करें। वहाँ अप्लाई करने के लिए एक अलग से लिंक होगा। वहाँ नाम, पता, मोबाइल नंबर, सिटी, लोकेशन और स्टेट की डिटेल देनी होगी। जिसे भरकर सबमिट कर दें। इस बिजनेस को आप किसी भी राज्य में शुरू कर सकते हैं।
  ADD VEDA- हेल्थ एन्ड वेलनेस प्रोडक्ट
    इस बिजनेस के लिए आपके पास 5से 10 लाख रुपये की पूंजी होनी चाहिये और आपके पास 500 से 700 वर्गफुट का स्पेस होना चाहिये। आप को फ्रेन्चाइजी फीस के तौर पर एक लाख रुपये जमा करने होंगे। आप यहाँ से पर्सनल केयर प्रोडक्ट, हर्बल रेमेडीज, न्यूट्रीशन प्रोडक्ट आदि का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
   इसकी फ्रेन्चाइजी लेने के लिए http://www.addveda.com/ पर जाकर लाग इन करें। वहाँ अप्लाई करने के लिए अलग से एक लिंक होगा, फिर नाम, पता, मोबाइल नंबर, सिटी, लोकेशन, स्टेट की डिटेल भरकर सबमिट कर दें।
   संजीवनी
      यह बिजनेस फार्मेसी से सम्बंधित है, जिसके लिए आपके पास दस लाख रुपये तक निवेश करने की क्षमता होनी चाहिये।इसकी फ्रेन्चाइजी की फीस0.75 लाख रुपये है। इसे शुरू करने के लिए कम से कम 300 वर्गफुट का स्पेस एरिया होना चाहिए। जहाँ आप एलोपैथिक दवायें, सर्जिकल प्रोडक्ट, डेली यूज में आने वाले प्रोडक्ट का बिजनेस कर सकते हैं। इसके लिए आप को http://www.franchiseindia.com/brands/Sanjivani लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, सिटी, लोकेशन, स्टेट आदि का डिटेल भरकर सबमिट करना होगा।
   केवी लैव्स
          पैथालाजिकल बिजनेस के लिए यह कंपनी देश भर में एक्सपैंशन प्लान के तहत फ्रेन्चाइजी दे रही है। कम्पनी के अनुसार इस बिजनेस को शुरू करने पर हर महीने निवेश का 30 फीसदी तक रिटर्न मिलने का अनुमान है।
        इस बिजनेस को शुरू करने के लिए प्रति यूनिट पाँच लाख रुपये तक निवेश करना होगा, और फ्रेन्चाइजी फीस के तौर पर 75 हजार रुपये देने होंगे।एक यूनिट शुरू करने के लिए 200वर्गफुट एरिया का स्पेस होना चाहिये।इसकी फ्रैन्चाईजी लेने के लिए आप http://www.kvlabs.in/ पर जाकर लाग इन करें, और लाग इन के बाद franchisee आप्शन पर क्लिक करें। फिर नये पेज पर आपको पूरी डिटेल मिलेगी। वहीं अप्लाई करने के लिए एक अलग से लिंक होगा, जिसमें अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, सिटी, लोकेशन, स्टेट की डिटेल भरकर सबमिट करना होगा।
 
               

Thursday, 17 August 2017

गावों में कमायी के अवसर (chance for big earning in the village )

   हमारे देश के गांवों से युवा वर्ग लगातार शहरों और विदेशों में रोजगार की तलाश में निकल रहे हैं। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर युवाओं का मानना होता है कि गावों में रोजगार के अवसर बहुत कम है या है ही नहीं। इसीलिये बहुत से युवा विदेशी मुल्कों की तरफ भी रुख कर रहे हैं। इस चक्कर में वे अपने घर की पूंजी के साथ साथ कर्ज के माया जाल में फँसते चले जाते हैं। विदेश जाने के लिए वे भारी-भरकम ब्याज दर पर पैसा उठा लेते हैं, जिसकी अदायगी करते करते सालों लग जाते हैं। इतना करने के बाद जब वे विदेशी मुल्क में पहुंचते हैं तो पता चलता है कि विदेशों की हकीकत क्या है।लेकिन तब तक वे कर्ज के भंवर में बुरी तरह से फँस चुके होते हैं। कुछ लोग तो विदेश तक पहुँच ही नहीं पाते, वे एजेंटों द्वारा पहले ही ठग लिये जाते हैं। वहीं बहुत से युवा ऐसे भी हैं जो शहरों और विदेशों के चक्कर में न फँसकर गावों में ही अपना बिजनेस शुरू कर रहे हैं और हर महीने लाखों की कमायी कर रहे हैं।गावों में भी करने के लिए ऐसे बहुत से बिजनेस हैं, जिन्हें करने के लिए किसी बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं है। जरूरत है तो दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत की वह भी विदेशों की अपेक्षा कम मेहनत।ऐसे कुछ बिजनेस हैं जिन्हें करके लाखों का रुपये का फायदा लिया जा सकता है। कम लागत के इन बिजनेस से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। थोड़ा सा मार्केटिंग रिसर्च और लोकल सपोर्ट के साथ कोई भी इन बिजनेस के जरिये कामयाबी की सीढ़ी चढ़ सकता है।इन बिजनेस से आपकी कमायी शहरों या विदेशों से ज्यादा ही होगी। आईये इन बिजनेस के बारे में जानते हैं ।
  डेयरी उद्योग:- यह बिजनेस 5 से 10 गाय या भैंस के साथ शुरू किया जा सकता है। हर कोई जानता है कि दुध की खपत कभी कम होने वाला नहीं है। मौजूदा समय में तो शुद्ध दूध का मिलना मुश्किल है। आप इसे बड़े स्तर पर करना चाहते हैं तो, आपको सरकार व गैरसरकारी संस्थाओं की तरफ से 10 लाख रुपये तक की सहायता भी दी जाती है। इस बिजनेस के साथ मुर्गी पालन शुरू करके अपने मुनाफे को और बढ़ाया जा सकता है।
  बकरी पालन:- यह कम पूँजी का शानदार बिजनेस है। यह सिर्फ गावों मेंं ही नहीं शहरों में भी किया जा सकता है और आसानी से एक से डेढ़ लाख रुपये की मासिक इनकम की जा सकती है। इसे भी डेयरी उद्योग के साथ साथ किया जा सकता है।
  फूलों की खेती:- एग्रीकल्चर में फ्लोरीकल्चर यानी फूलों की खेती भी कमाई करने का बढ़िया साधन बन सकता है। इन दिनों लोग जरबेरा की खेती से काफी कमायी कर रहे हैं। इसकी खेती करने के लिए सरकार भी अच्छी खासी सब्सिडी दे रही है। यदि आपके पास आधा एकड़ की भी जमीन उपलब्ध है और शुरुआत में 20 लाख रूपये खर्च करने की क्षमता है तो आप भी इसे शुरू करके सालाना 10 से 12 लाख रुपए तक का इनकम कर सकते हैं। पंजाब के फ्लावर किंग के नाम से मशहूर युवा किसान गुरुप्रीत शेरगिल ने अपनी इन्जिनियरिंग की अच्छी खासी नौकरी छोड़कर फूलों की खेती की बदौलत आज करोड़पति हैं।
  ऐलोवेरा की खेती :- इस बिजनेस को 50000₹ से भी शुरू किया जा सकता है।यदि आप एक हेक्टेयर की जमीन पर इसे शुरू करते हैं तो सालाना 8 से 10 लाख रुपये का इनकम आसानी से कर सकते हैं। इसमें फायदा यह है कि खेत में एक बार प्लाटेंशन करने के बाद आप इससे तीन साल तक फसल ले सकते हैं।
   तो मित्रों हम सब अपने कारोबार को अपने गांव में ही शुरू करके अपनी कमायी बढ़ायें और एक नये अध्याय की शुरुआत करें ।
  

Tuesday, 8 August 2017

Useful Gov. App

   भारत सरकार ने आम जनता के सुविधा के लिये बहुत सारे कदम उठाये हैं ,उन्हीं में से एक है डिजिटल इंडिया प्रोग्राम। हमारे प्रधानमंत्री ने सत्ता पर बैठने के बाद इस प्रोग्राम को लांच किया था। अब तक सरकार द्वारा कई ऐसे मोबाइल ऍप्लिकेशन लांच किये गये हैं जो बहुत ही जनोपयोगी हैं। जिनके मार्फ़त आम जनता बहुत सी सेवाओं का फायदा निशुल्क उठा सकती है। इन सेवाओं के लिए पहले सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे ,लेकिन अब आप इन सारी सेवाओं को घर बैठे अपने मोबाइल पर पा सकते हैं। इससे आप का कई कई प्रकार से लाभ है , जैसे  समय की बचत , रिश्वत से बचाव आदि। यदि आपने कहीं कोई शिकायत दर्ज करायी है तो उसका करेंट सिचुएशन अब आसानी से घर बैठे जान सकते हैं। जिसके लिये आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इन एप्स के माध्यम से उसका फालो अप करना बहुत आसान हो गया है।
   ऊर्जा मित्र =मोबाइल अप से सर्विस देने के मामले में पावर मिनिस्ट्री सबसे आगे है। इस मंत्रालय ने वैसे तो कई एप लांच किये हैं ,परन्तु हाल ही में लांच किया गया ऊर्जा मित्र का रिस्पॉन्स बहुत ही बेहतर है। अगर आपके घर या आपके मोहल्ले में बिजली चली गयी है या पुरे इलाके में ही बिजली नहीं आ रही है तो आप इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत बिजली कंपनी से कर सकते हैं। इतना ही नहीं ,आप इस एप के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आने वाले अगले 24 घंटे में कहीं बिजली कटौती तो नहीं होने वाली है , क्योंकि इस एप में ऐसा प्रावधान है की सम्बंधित कंपनी को सभी सूचनायें डालना अनिवार्य है।
   Postinfo =  यदि आपने पोस्ट ऑफिस विभाग के द्वारा कोई डाक भेजी है और आपको शंका है कि वह तय समय पर पहुँचेगा अथवा नहीं तो आप ट्रैक योर पोस्ट नामक एप डाउनलोड करके अपनी डाक को ट्रैक कर सकते हैं। आप आसानी से यह जान सकते हैं की आखिर वह क्यों नहीं पहुँची।
   
     E-HOSPITAL= आम जनता को सबसे बड़ी परेशानी बड़े सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने में होती है। अस्पतालों में भीड़ बहुत होती है ,और डाक्टरी सलाह के लिए सारा दिन खड़ा होना पड़ता है। इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इस अपना रजिस्ट्रशन आधार नंबर से कर सकते हैं। इसके बाद आप हॉस्पिटल वाले पेज पर जाकर डाक्टर से अपॉइनमेंट ले सकते हैं।
    myvisit =लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी सरकारी विभागों तक पहुंचना है। सरकारी विभागों में या तो इंट्री नहीं हो पाती या हो भी गयी तो अधिकारी से मिल नहीं पाते। इन सब समस्यायों को देखते हुये सरकार ने माय विजिट नामक मोबाइल एप लांच किया है। इसमें आप किसी भी विभाग के अधिकारी का समय लेकर अपनी समस्या बता सकते हैं। इस ऐप की खासियत यह है कि एक मिलने का समय तय होने के बाद सम्बंधित अधिकारी को रिप्लाई करना ही पड़ता है।
    अगर आप रेल से यात्रा करने वाले हैं ,लेकिन आपके पास टिकट बुक कराने के लिये समय नहीं है या किसी एजेंट के पास नहीं जाना चाहते हैं ,तो अपने मोबाइल में आई आर सी टी सी नाम की ऐप डाउनलोड करके उसके द्वारा अपना टिकट आसानी से बुक करा सकते हैं 

Wednesday, 2 August 2017

Never tempering these setting in your phone ( can be jail )

   आप का मोबाइल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह कई प्रकार के सेटिंग्स और फीचर के साथ आता है। इसी सेटिंग्स में एक ऐसी भी सेटिंग्स है जिससे आप को कभी भी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। इससे छेड़छाड़ करना कभी आपको बहुत ही भारी पड़ सकता है। टेलीकॉम मंत्रालय एक ऐसा नियम ला रहा है, जिसके अन्तर्गत इस सेटिंग्स के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को 3 साल तक की जेल हो सकती है। यह सेटिंग्स हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, तथा जब कभी मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है तो इसी सेटिंग्स की वजह से खोजने में मदद मिलती है। इसलिए इस सेटिंग्स से कभी भी छेड़छाड़ करने से बचना चाहिए।
   दुनिया में लगभग सभी मोबाइल एक यूनिक आईडेंटिटी नम्बर के साथ आता है।जो उसे ट्रैक करने में और उसकी आईडेंटिटी तैयार करने में मदद करता है। इसे इन्टरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आईडेंटिटी नम्बर (IMEI ) कहा जाता है। इसके द्वारा सुरक्षा एजेंसियां मोबाइल से किये गये काल्स को ट्रैक करती हैं। मगर अब IMEI नम्बर सेफ नहीं रह गया है। इसके साथ अब आसानी से छेड़छाड़ किया जाता है। इस कारण से सरकार इस तरह की छेड़खानी को दण्डनीय अपराध की श्रेणी में रखने की तैयारी कर रही है।
   टेलीकॉम मंत्रालय के अनुसार इण्डियन टेलीग्राफ़ एक्ट के अनुसार IMEI नम्बर से छेड़छाड़ को दण्डनीय अपराध बनाया जायेगा। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार देश में फर्जी IMEI नम्बर की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो गयी है।इस रिपोर्ट के अनुसार देश में लगभग 18 हजार से भी ज्यादा ऐसे हैण्डसेट हैं जिनके IMEI नम्बर एक हैं। सरकार पहले भी बिना IMEI नम्बर वाले फोन को मार्केट में उतारने से कम्पनियों को मना कर चुकी है।
   जहाँ इस नम्बर से छेड़छाड़ करने वाले लोगों को जेल हो सकती है ,वहीं आम यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। क्योंकि दण्डनीय अपराध हो जाने से मोबाइल चोरी करने वाले लोग इस नम्बर को बदलने के लिए हजार बार सोचेंगे। दरअसल मोबाइल चोर इसी नम्बर को बदल देते हैं, जिसके वजह से उन्हें ट्रैक कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।लेकिन सरकार के इस कदम से फर्जी IMEI नम्बरों में कमी आयेगी, और मोबाइल को ट्रैक कर पाना भी आसान हो जायेगा। फिर आपका फोन चोरी करने के बाद मोबाइल चोर आपके फोन को यूज नहीं कर पायेंगे, क्योंकि उनके हाथ में जाते ही वह बेकार हो जायेगा।
   आगे सरकार ऐसा सिस्टम भी तैयार कर रही है, जिसके जरिये चोरी हुए मोबाइल पर चलने वाली सभी तरह की सर्विसेज को बन्द किया जा सकता है। चोर यदि मोबाइल से सिम निकाल देता है या IMEI नम्बर भी बदल देता है तो उसके बाद भी आप अपने हैण्डसेट में चलने वाली सभी प्रकार की सर्विसेज को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए सरकार CEIR सिस्टम तैयार कर रही है।
   सरकार की योजना के अनुसार CEIR सिस्टम  IMEI डाटाबेस को सभी मोबाइल के साथ जोड़ेगी । CEIR एक केंद्रीय प्रणाली पर कार्य करता है। जब आप किसी मोबाइल टर्मिनल (सेट) CEIR ब्लैकलिस्ट में डालते हैं तो वह चलेगा नहीं। इस तरह जो फोन चुराया गया है, वह चोर के किसी काम नहीं आयेगा।इसलिये मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा, क्योंकि मोबाइल चोरी होने से सिर्फ निजी नुकसान ही नहीं होता, बल्कि यह देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है।

Friday, 28 July 2017

एक तरीका , आप बनेंगे करोड़पति

   करोड़पति, मतलब ढेर सारा धन, काफी धनाढ्य, ऐशोआराम ।कौन नहीं चाहता कि काश, वह भी करोड़पति बन जाता । उसका भी जीवन सुख सुविधाओं से भरपूर होता । किसी किसी को विरासत में धन मिल जाता है, जिससे वह बिना किसी प्रयास के ही करोड़पति बन जाता है, किसी का जन्म ही करोड़पति परिवार में होता है ,जिससे वह पैदाइशी करोड़पति होता है। आम व्यक्ति के लिए करोड़पति बनना बहुत कठिन कार्य होता है ,पर मुश्किल नहीं । आम आदमी भी अगर थोड़ा धैर्य व सही प्लानिंग करके इस मुकाम तक पहुँच सकता है।
   हमारे देश में बैंक, पोस्टआफिस से लेकर शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड तक में निवेश की सुविधा उपलब्ध है । जहाँ एक बार पैसा लगा दिया जाय तो करोड़पति बनने का सपना पूरा किया जा सकता है। हालांकि निवेश के लिए रकम की मात्रा हर जगह एक समान न होकर सभी जगहों के लिए अलग अलग होगी। कम से कम 3 लाख रुपये का एक बार निवेश करके भी हम करोड़पति बन सकते हैं।
   अमूमन लोगों की सोच होती है कि जब ज्यादा पैसा होगा तब निवेश शुरू करेंगे।परन्तु यह सोच सही नहीं है। सोचने वाली बात है कि जब हमारे पास ज्यादा पैसे हो ही जायेंगे तो फिर निवेश की क्या जरुरत है। क्योंकि निवेश तो ज्यादा पैसे बनाने के लिए ही किया जाता है। इसलिए निवेश करने की आदत जितना जल्द हो सके, उतना जल्द डाल लेनी चाहिए। तभी कुछ समय बाद ज्यादा पैसा हो सकता है।
   यदि आप पोस्टआफिस में निवेश करके करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको 11लाख रुपये का निवेश एक बार में करना होगा । यह निवेश 30 सालों के बाद लगभग एक करोड़ हो जायेगा। इस वक्त पोस्टआफिस में 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अगर इसी आधार पर गणना की जाय तो पूरे तीस साल का समय लगेगा एक करोड़ बनने में ।
   बैंकों में आजकल 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। यदि आप बैंक में पैसा डालकर करोड़पति बनने की सोच रहे हैं तो 12.50 लाख रुपए का निवेश एकबार में करना होगा, जो 30 साल बाद एक करोड़ रुपए हो जायेगा।
   म्यूचुअल फंड में 3.लाख रुपए का निवेश करके आप 30 साल में करोड़पति बन सकते हैं ।यह निवेश 12 से 13 फीसदी के रिटर्न पर 30 साल में एक करोड़ रुपये बन जायेगा।
   जानकारों के अनुसार निवेश सबसे तेजी से म्यूचुअल फंड में ही बढ़ता है। लेकिन अगर कोई चाहता है कि वह बैंक या पोस्टआफिस के माध्यम से ही निवेश करे तो इसमें कुछ गलत नहीं है। मगर निवेश करना जरूर चाहिए। इसके लिए जरुरी नहीं है कि व्यक्ति के पास ज्यादा पैसा ही हो। थोड़ा थोड़ा निवेश भी कुछ दिन बाद काफी बड़ा बन जाता है।
   बैंक में आज की 7 फीसदी की ब्याज दर से ही अगर 1000 ₹ का निवेश किया जाय तो वह 30 साल में 12 लाख रुपए हो जायेगा। जब कि पोस्टआफिस में यही निवेश 7.5 फीसदी की दर से 13 लाख रुपए से ज्यादा होगा। यही 1000 ₹ का निवेश म्यूचुअल फंड में किया जाय तो यह 21 लाख रुपये से ज्यादा हो जायेगा।
   अब एक प्रश्न है कि 30 सालों बाद इन पैसों की क्या वैल्यू होगी, क्योंकि 30 साल तक का समय काफी लम्बा होता है।तो इसके लिए यही कहना है कि कम से कम उस समय यह रकम आप के पास होगी ।
   

Saturday, 22 July 2017

Some questions will help you for getting success

   व्यक्ति हमेशा सफल हो , यह हर बार जरूरी नहीं होता । कभी कभी हम असफल भी हो जाते हैं ।यह फंडा जिन्दगी में ,नौकरी या कारोबार तीनों में लागू होता है। मगर आप शायद जानते भी होंगे कि कई बार असफल होने का कारण हम स्वयं ही होते हैं। इसलिए इस तरह के सिचुएशन में हम अपनी मदद खुद ही कर सकते हैं। खुद के अलावा दूसरा कुछ नहीं कर सकता है।
   जब कभी इस प्रकार का सिचुएशन आये तो उससे बाहर निकलने का सबसे बढिय़ा तरीका है कि हम अपने खुद से ही प्रश्न करें। अगर बार बार असफल हो रहे हैं तो खुद से सवाल करें। यही प्रश्न बिपरीत परिस्थितियों से निजात दिलाने में आपकी मदद करेंगे। ये प्रश्न ऐसे तो नहीं हैं कि आप का सबकुछ बदल जाय, मगर बहुत कुछ बदल ही जायेगा।
   आप खुद से ही सवाल करें कि "क्या आप अपने काम से खुश हैं "--
            यह सवाल आप को यह मदद करेगा कि आप जो काम कर रहे हैं, वह सही है या नहीं। तथा उसे छोड़ देना चाहिए या जारी रखना चाहिए। आदमी जिस काम को करता है , उससे यदि वह स्वयं खुश नहीं है तो उसमें सफलता की गुंजाइश न के बराबर है।
   क्या मैं कुछ नया सीख रहा हूँ या नहीं ---
          इस प्रकार के प्रश्न अपने से पूछने पर हम यह जान पाते हैं कि जो प्रीजेन्ट समय में काम कर रहे हैं उस काम से भविष्य में आगे बढ़ पायेंगे अथवा नहीं। क्योंकि सीखने वाला ही हमेशा ऊँचे मुकाम पर  तक जाता है।
    क्या मैं अपने मौजूदा काम से अच्छी कमाई कर रहा हूँ या नहीं ---
      इस प्रश्न से आप जान सकते हैं कि आप अपने मौजूदा से खुश हैं या नहीं और कितने संतुष्ट हैं।साथ ही साथ आप अपनी क्षमताओं का विश्लेषण करके सही जाब या बिजनेस ढूंढ सकते हैं ।
   क्या अपने कर्मचारियों के साथ सम्बन्ध अच्छा है ---
      ऐसे प्रश्न जब आप करेंगे और उसका विश्लेषण सही सही करेंगे तो यह जान सकते हैं कि ऐसा तो नहीं कि उन्हीं के चलते असफलता मिल रही है।
   क्या मेरे साथ वालों के साथ मेरा संबंध अच्छा है ---
      इस तरह के प्रश्न के द्वारा आप जान सकते हैं कि मौजूदा काम को जारी रखूँ या बदल दूँ ।
   जिस काम कर रहा हूँ क्या उसके योग्य हूँ ---
     यह प्रश्न बहुत ही विशेष है, क्योंकि अपने बारे में खुद से बेहतर कोई नहीं जानता। इससे इतना तो जान सकते हैं कि जो काम हम कर रहे हैं, वह हमारे लिए सही है या नहीं। फिर भी यदि आप को महसूस हो कि कहीं न कहीं हम पुरी क्षमता के साथ इस काम को नहीं कर पा रहा हूँ तो अपनी जगह ऐसे लोगों को रखें जो आप की कमी पूरी कर सके।
   क्या मौजूदा काम के लिए मेरा अनुभव है या नहीं ---
     यह भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न है ,और इसे अपने आप से जरूर करना चाहिए।इससे अपने काम को करने में आनन्द आता है, और अपनी योग्यता के अनूरूप अपनी जाब ढूँढ़ सकते हैं, या फिर यह तय कर पायेंगे कि इस काम को करते रहेंं या छोड़ दें।
   ये सब प्रश्न दिखने में तो बहुत ही मामूली से हैं, पर यदि हम सही और ईमानदारी के साथ विश्लेषण करते हैं तो काफी हद तक असफलता से बच सकते हैं ।

Thursday, 20 July 2017

Stock Market ( Earning thousands rupees per day )

   अगर आप कोई कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए पैसे का होना बहुत जरुरी है। किसी भी व्यक्ति की सारी प्लानिंग यहीं पर आकर ठप हो जाती है । आज मैं बताउंगा कि यदि आप के पास पैसा नहीं है तो भी आप रोजाना हजारों रूपये कमा सकते हैं ।आप थोड़ा समझदारी दिखायें तो बिना किसी इन्वेस्टमेंट के भी रोजाना अच्छी कमाई करने में सक्षम होंगे ।
   इसके लिए स्टाक मार्केट में मौके ही मौके हैं । इसमेंं अगर डील गलत नहीं हुआ तो आप का पैसा पूरी तरह सेफ रहता है और उस पर कमाई भी होती रहती है । ज्यादातर लोग स्टाक मार्केट में यही काम करते हैं । जिसे डे ट्रेडिंग कहा जाता है ।आप भी शायद जानते होंगे कि स्टाक मार्केट में 90% काम डे ट्रेडिंग का ही होता है ।इसमें लोग सुबह शेयर खरीदते हैं और मार्केट बंद होने से पहले उसे बेच देते हैं । शेयर खरीदने और बेचने के बीच का अंतर ही आप का फायदा होता है ।
   स्टाक मार्केट में एक सुविधा और भी है कि आप बिना खरीदे पहले शेयर बेच सकते हैं और मार्केट बंद होने से पहले जितने शेयर बेचे थे उतने खरीद कर ट्रेड बराबर कर सकते हैं । इसमें आपके बेचने और खरीदने के बीच का अंतर आप का फायदा होगा । यह कारोबार बहुत ही आसान है । लेकिन शुरू करने से पहले कुछ सावधानियां जरूरी हैं, जिससे नुकसान से बचकर ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जा सके ।
   स्टाक मार्केट में कारोबार को करने के लिए सबसे पहले आपके पास डीमैट और ट्रेडिंग के लिए एकाउंट खोलना जरूरी होता है । इस खाते को खोलने के लिए आप किसी भी स्टाक ब्रोकर कम्पनी से सम्पर्क कर सकते हैं ।जहाँ कुछ प्रोसेस को पूरा करने के बाद खाता खुल जाता है। आमतौर पर ब्रोकर कम्पनियां एक साल के लिए फ्री खाता खोल देती हैं। इस खाते से आप शेयर से लेकर म्यूचुअल फंड तक खरीद सकते हैं ।आप चाहें तो यह खाता आनलाइन या आफलाइन खोल सकते हैं ।आनलाइन खाता खोलने पर इसका पुरा काम घर से खुद ही कर सकते हैं और आफलाइन में आप फोन करके ट्रेडिंग कर सकते हैं या फिर ब्रोकर कम्पनी के आफिस जाकर ट्रेड कर सकते हैं।
   ट्रेडिंग कई तरह से होती है। जिसमें शेयर खरीदना, बेचना, डे ट्रेड , शार्ट सेल आदि शामिल है । शेयर खरीदने में आप अपनी मर्जी अनुसार कोई भी शेयर खरीद सकते हैं ।आप उसे चाहे उसी दिन बेचें या बाद में । यह आपकी मर्जी होती है । हाँ शेयर बेचने के लिए आप के पास पहले से शेयर होना जरुरी है ।अगर आप के डीमैट खाते में पहले से कोई शेयर है तो उसे आप कभी भी बेच सकते हैं।
   डे ट्रेड में यह होता है कि स्टाक जिस दिन खरीदा जाय उसी दिन बेचा भी जाय ।इसका मतलब यह है कि जिस किसी शेयर को आप जिस दिन खरीद रहे हैं उसे उसी दिन मार्केट बंद होने से पहले बेच दें ।
   शार्ट सेल में आप के पास शेयर नहीं हैं और आप को लगता है कि इस शेयर का भाव नीचे जायेगा तो पहले आप उसे बेच सकते हैं । मगर इस ट्रेड में इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि यह शेयर आपको मार्केट बंद होने से पहले खरीदना होता है । नहीं तो आप को काफी नुकसान हो सकता है।
   आप जानते हैं कि देश में दो स्टाक मार्केट हैं ।एक बाम्बे शेयर बाजार और दूसरा है नेशनल स्टाक एक्सचेंज । दोनों में मिलाकर करीब 10 हजार कम्पनियां लिस्टेड हैं । स्टाक मार्केट में दिन भर इन कम्पनियों के स्टाक्स में ट्रेडिंग चलती रहती है। इस दौरान शेयरों के रेट उपर नीचे होते रहते हैं। इस रेट के उतार चढ़ाव का फायदा उठाकर कमाई की जा सकती है।
   किसी भी शेयर का दिन भर की ट्रेडिंग का उच्चतम और निम्नतम रेट के अंतर को स्प्रैड कहते हैं। मान लिजिए किसी शेयर का स्प्रैड रेट किसी दिन 7 रुपये था । इसका मतलब है उस शेयर से आप 7 रुपये कमा रहे हैं , यदि उस दिन आप ने 200 शेयर खरीदें हैं तो आप का फायदा 1400 रुपये हो सकता है। इसमें कुछ पैसा ब्रोकरेज के रूप में कट के बाकी बचा पैसा आपका फायदा होता है ।
   उदाहरण के लिये सपोज किजिये किसी शेयर का औसतन 140 रुपये मान लिया जाय तो 200 शेयर 28000 रूपये के होते हैं । शेयर ब्रोकर कम्पनियां 20 से 25 फीसदी मार्जिन मनी पर ऐसी ट्रेडिंग की सुविधा देती हैं । यानि कि आप के खाते में अगर5600 से लेकर 7000 ₹ तक का बैलेंस होना चाहिये । शाम को स्टाक मार्केट जैसे ही बंद होगा ,और.आप ने ट्रेड पूरी कर ली है तो आप का पैसा फ्री हो जायेगा । इसके अलावा आप को जो फायदा होगा वह आपके खाते में उसी दिन दिखने लगेगा ।लेकिन सेबी के नियम T+2 के तहत यह पैसा आप को तीसरे ट्रेडिंग दिन मिलेगा, जिसे आप चाहे तो अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।
   डे ट्रेडिंग के दौरान सही शेयर का चुनाव करना चाहिए ।आमतौर पर शेयर ब्रोकर कम्पनियां रोज सुबह ऐसी टिप्स देती हैं ,जो उनके रिसर्च हाऊस के तरफ से तैयार किये जाते हैं। इसके अलावा डे ट्रेडिंग के लिये ऐसे शेयरों का चयन करना चाहिए जो अच्छे शेयर्स हों । उस शेयर के मूवमेंट के आंकड़ों पर नजर रखनी चाहिए ।इसके अलावा शुरुआत में ही अपने फायदे को तय कर लेना चाहिए , क्योंकि कई बार निवेशक ज्यादा फायदे के चक्कर में थोड़े से फायदे को भी गवां देते हैं ।

Wednesday, 19 July 2017

Earning from become a Web content moderator

   अपनी शिक्षा पूरी करके कालेज से निकलने वाले छात्रों के लिये इंटरनेट पर  कई कैरियर ऑप्शन मौजूद है  . इंटरनेट ने जहाँ कैरियर ऑप्शन बढ़ाया है वहीं रोजगार के नए नए अवसर भी उपलब्ध कराया है। ऐसा ही एक काम वेबसाइट पर से गंदे कमेंट्स ,वीडियो और अन्य गैरजरूरी चीजों को हटाने का काम , जिन्हे आई टी इंडस्ट्री में वेब कॉन्टेंट मॉडरेटर के नाम से जाना जाता है। मौजूदा समय में दुनियाँ की दिग्गज कम्पनियाँ वेब कॉन्टेंट मॉडरेटर हायर करती हैं। शुरुआत में इसमें 15 हजार रूपये से लेकर 25 हजार रूपये मिलते हैं ,परन्तु जैसे जैसे अनुभव बढ़ता जाता है सैलरी बढ़ती जाती है।
    चूँकि लगभग सभी कम्पनियाँ वेबसाइट या ब्लॉग चलाती हैं ,इसलिये उन्हें वेब कॉन्टेंट मॉडरेटर की जरुरत पड़ती है। लेकिन डिमांड के हिसाब से आजकल इस क्षेत्र में लोगों की कमी है ,इसलिये इस क्षेत्र में अवसरों की भरमार है।
    एक मॉडरेटर वेब साईट्स , ब्लॉग्स और अन्य सोशल मिडिया अकाउन्ट्स को क्लीन रखता है। इन प्लैटफॉर्म्स पर दर्ज भद्दे कमेंट्स या ऐसी कोई चीज जो कंपनी या कानून के अनुरूप न हो उसे हटाने का कार्य करता है।
   जो युवा आई टी फील्ड से हों या बी टेक या कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री लिये हों ,उन्हें इस क्षेत्र में प्राथमिकता दी जाती है। ग्रेजुएट्स भी इसके लिए एप्लाई करने के पात्र हैं बशर्ते की वे कंप्यूटर ,इंटरनेट और वेब साइट्स की अच्छी जानकारी रखते हों। इस क्षेत्र के लिये  मेन योग्यता अच्छा आई टी का नॉलेज होना है। यदि आपके पास ऐसी योग्यता है तो इस क्षेत्र में आप कैरियर बना सकते हैं।
  फ्लिपकार्ट ,अमेजॉन सहित सभी फार्चूयन 500 कम्पनियोँ को ऐसे लोगो की जरुरत पड़ती है।
    यह क्षेत्र टेक्नोलॉजी का है जो बी पी ओ और के पी ओ से अलग हटकर है , और इसमें कैरियर ग्रोथ की बहुत सारी संभावनाएं हैं। इसमें शुरुआत से ही 15 से 25 हजार रुपये की सैलरी मिलना शुरू हो जाता है। अनुभव जैसे जैसे बढ़ता है टीम लीडर ,प्रोडक्ट मैनेजर सहित अन्य बड़े पोस्टों पर काम करने के चांस मिल जाते हैं। 

Saturday, 15 July 2017

Know the A,B,C,D of Mutual funds and start earning

   आज कल बैंकों और सेविंग्स पर ब्याज दरों में गिरावट की वजह से लोगों का म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट की तरफ झुकाव बढ़ रहा है ।लेकिन इसकी बेसिक जानकारी न होने के कारण बहुत से लोग इसमें इन्वेस्टमेंट करने से परहेज भी करते हैं । जब कि म्यूचुअल फंड में निवेश करना काफी आसान है ।इसमें थोड़ा थोड़ा किया गया निवेश एक दिन काफी बड़ा बन जाता है । अगर देखा जाय तो काफी समय से म्यूचुअल फंड का रिटर्न सबसे अच्छा रहा है । अगर आप इससे लाभ उठाना चाहते हैं ,तो इसके बारे में जान लेना अच्छा है ।
   विगत दिनों रिलायंस ग्रोथ फंड की एन ए वी 1000 ₹ के उपर निकली है । केवल 21 साल पहले यह फंड लांच हुआ था ।अगर उस समय जो लोग 1000₹ इसमें लगाये होंगे तो वे आज करोडपति बन गये होंगे । यदि इतना ही पैसा कोई बैंक की एफ डी में लगाये और उसे 8 फीसदी भी ब्याज मिले तो भी उसे एक करोड़ बनने में 60 साल लग जाते ।
   अगर कोई 18 साल की उम्र में 1000 ₹ का इन्वेस्टमेंट शुरू करे तो रिटायरमेन्ट की उम्र यानि 58 साल में उसके पास एक करोड़ से कुछ ज्यादा की रकम होगी ,और यदि यही निवेश कोई 28 साल की उम्र में शुरू करे तो रिटायरमेंट की उम्र तक करीब 32 लाख से कुछ ज्यादा होगा । अगर कोई यही निवेश बैंक में करे तो 7 फीसदी की औसत से 40 साल में 25 लाख रुपये और 30 साल में 12 लाख रुपए से कुछ ज्यादा होगा ।इसलिये जानकार हमेशा सलाह देते हैं कि ज्यादा फायदा लेने के लिए और अधिकतम रिटर्न हासिल करने के लिए इन्वेस्टमेंट जल्द से जल्द और लम्बी अवधि तक निवेश करते रहना चाहिए ।
   म्यूचुअल फंड दो तरह का होता है ।
 (1) इक्विटी - इस फंड में निवेश स्टाक मार्केट में होता है ।
 (2) डेट फंड - इसमें बांड या सरकारी सिक्युरिटीज में निवेश होता है ।
   हम निवेश तीन तरीकों से कर सकते हैं ।
  1- एजेंट के माध्यम से
  2- डीमैट एकाउंट से
  3- MF कम्पनी से आनलाईन
     आप न्यूनतम वनटाइम में 5000 ₹ से निवेश कर सकते हैं ।एक विकल्प है सिप का । इसमें आप 500 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं । सिप का मतलब सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान । इसमें हर महीने निवेश का विकल्प होता है ।आप को हर माह एक निश्चित रकम निवेश करना पड़ता है । इसका फायदा यह है कि इसको कभी भी रोका जा सकता है और दुबारा कभी भी शुरू किया जा सकता है।
  निवेश में आज को तीन तरह के विकल्प मिलते हैं ।
 (अ) ग्रोथ : इसमें फंड बढ़ता रहेगा ।
 (ब) डिविडेंड : इसमें फायदा होने के बाद लाभ का अंश आप को मिलता है ।
 (स) डिविडेंड रिइन्वेस्टमेन्ट: जैसा कि नाम से जाहिर है कि जो लाभ आप को मिल रहा है, वह दुबारा निवेश हो जायेगा ।
   जब कभी आप अपना निवेश बंद कर देते हैं तो भी आप चाहें तो निवेश में बने रह सकते हैं , या अपनी जरूरत पर कभी भी पैसा निकाल सकते हैं।
   म्यूचुअल फंड में निवेश वैसे तो कोशिश लम्बे समय तक का करना चाहिए ।फिर भी यदि आप लम्बी अवधि तक के निवेश के इच्छुक नहीं हैंं तो इसमें कम से कम समय तीन साल तक का होता है ।
   अब कैसे जाने कि कौन सा फंड अच्छा है तो इसके लिए आप किसी वित्तीय सलाहकार से मदद ले सकते हैं । आनलाइन रिसर्च कर सकते हैं । लगातार अच्छी रिटर्न वाली योजनाओं को चुन सकते हैं ।
   इक्विटी म्यूचुअल फंड में एक साल से ज्यादा इन्वेस्टिड रहने पर होने वाले फायदे पर कोई टैक्स देय नहीं है। एक साल से कम का फायदा इनकम में जुड़ता है और उसी हिसाब से टैक्स लगता है ।


Thursday, 13 July 2017

Earning with laptop and smart phones

   अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हर युवा का सपना होता है कि या तो कोई नौकरी या फिर कोई बिजनेस ।अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार नौकरी की उपलब्धता नहीं है, इसलिये जल्दी नौकरी मिलती नहीं है ,और बिजनेस करने के लिए कोशिश करते हैं तो उसमें भी वाजिब पूँजी नहीं होने से या तो बिजनेस शुरू नहीं हो पाता ,और यदि हुआ भी तो बहुत जल्द ही कारोबार ठप हो जाता है ,और युवा कर्ज के भँवर जाल में फँस जाता है। अब ऐसे में कोई क्या करे ।
  तो यदि आप के पास लैपटॉप या स्मार्ट फोन है तो आपका बिजनेस या कमाई स्टार्ट हो सकता है। वह भी बिना किसी इन्वेस्टमेंट के । यदि कहीं इन्वेस्टमेंट करना भी पड़ा तो वह एकदम नाममात्र का । इन बिजनेस के द्वारा बहुत से लोग ऐसे हैं जो हर महीने 4लाख से 5 लाख रुपये कमाई कर रहे हैं । आप भी इन बिजनेस में अपने हाथ आजमा सकते हैं। इसके लिए आपके पास लैपटॉप या स्मार्ट फोन होना जरूरी है ,और वह इन्टरनेट से कनेक्ट हो ।
   आप ट्रेवल एजेंसी का बिजनेस घर बैठे भी कर सकते हैं। यदि आप किसी ट्रेवल एजेंसी के लिए कार्य करना चाहते हैं तो आप एक तरह से होस्ट एजेंसी से जुड़ जाते हैं ।यह बिजनेस आप का अपना होगा । इसके लिए केवल एक लैपटॉप और इन्टरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है। इसके तहत हालीडे पैकेज और टिकट बुक करने पर कमीशन मिलता है । यात्रा डाट काम जैसी कम्पनियां सेल्स एडवाइजर के तौर पर भी काम करने का अवसर देतीं हैं । इन जैसी कम्पनियों का हालिडे पैकेज बेचकर भी अच्छी खासी अर्निंग कर सकते हैं।
   आप लैपटॉप की मदद से आनलाइन ट्यूशन का भी कार्य शुरू कर सकते हैं ।ऐसी बहुत सी वेबसाइट हैं जो आनलाइन ट्यूशन पढ़ाने के लिये अवसर प्रदान करती हैं ।इन्डिया का vedantu एक ऐसा ही प्लेटफार्म है, जहाँ आप ट्यूशन देकर 20 से 25 हजार रुपये आसानी से हर महीने कमा सकते हैं। विशेषज्ञों के राय के अनुसार आने वाला समय आनलाइन एजूकेशन का है । लिहाजा इसमें अवसरों की भरमार है ।
   अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो youtube एंटरटेनर का भी कार्य शुरू कर सकते हैं ।आप अपने आईडियाज या जानकारियों का विडियो बनाकर अर्निंग कर सकते हैं । इसके लिए youtube पर चैनल बनाकर और उसके लिए ब्रांड डील्स कर हर महीने लाखों रुपए कमा सकते हैं ।यदि आप के पास पैशन और यूनिक आईडिया हो तो youtube कमाई करने का एक बेहतरीन प्लेटफार्म हो सकता है। इस पर आप एजूकेशनल विडियो  डाल कर भी अच्छी अर्निंग कर सकते हैं। चाहें तो इसे फुलटाइम कैरियर भी बना सकते हैं।
   आन लाईन कमाई करने के लिए ब्लागिंग एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है । आप इसे फुलटाइम कैरियर बना सकते हैं। यहांँ जरूरी नहीं कि आप लम्बे लम्बे लेख लिखें ।इस पर आप दूसरों को स्किल्स भी सिखा सकते हैं। इसके लिए आप के पास एक वेबसाइट का होना जरुरी है। इस पर मिलने वाले एड से आपकी अर्निंग होती है। इन्डिया के ही हर्ष अग्रवाल हर महीने केवल ब्लागिंग से 14 से 15 लाख रुपये कमाते हैं।
   यदि आप हैन्डीक्राफ्ट के जानकार हैं या अच्छी पेन्टिंग बना लेते हैं तो इससे सम्बंधित बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं । आप घर पर ही प्रोडक्ट तैयार कर उसे आनलाइन बेच सकते हैं। अमेजन ,फ्लिपकार्ट और ईबे समेत कई ऐसे प्लेटफार्म हैं , जहाँ आप अपना प्रोडक्ट सेल कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी वेबसाइट तैयार कर खुद ही बिक्री कर सकते हैं। शापीफाई और ईबे ऐसे ओपन प्लेटफार्म हैं, जहाँ आप अपना आनलाइन शुरू करके अच्छा प्राफिट कमा सकते हैं ।

Wednesday, 12 July 2017

Know , Is anyone cloning your ATM card ?

   आप भी एटीएम से ट्रान्जेक्शन करते होंगे ।पर क्या कभी आप ने सोचा है कि कोई आप के भी एटीएम कार्ड का क्लोन बना सकता है, और आप को भी लाखों करोड़ों रुपए का चूना लगा सकता है। अक्सर आप एटीएम से पैसे निकालने जाते होंगे । आप के सामने सामान्य सी दिखने वाली एटीएम मशीन धोखाधड़ी के उपकरणों से लैस हो सकती है।
   धोखेबाज अक्सर एटीएम मशीन में कार्ड एंटर करने वाली जगह पर पोर्टेबल स्कैनर फिट कर देते हैं । चूंकि यह स्कैनर एटीएम मशीन की ही तरह होता है ,इसलिये यह पता नहीं चलता कि कार्ड एंटर करने वाली जगह पर कोई स्कैनर लगा है ।
   इसलिये कार्ड एंटर करने से पहले ये देख लें कि एंटर करने वाली जगह पर लाईट जल रही है अथवा नहीं । अगर लाईट जल रही है तो सबकुछ ठीक है, अन्यथा कुछ न कुछ गड़बड़ है , क्योंकि स्कैनर में लगी एलईडी लाईट हमेशा बंद रहती है ।
   जो लोग धोखेबाजी करके आप का पिन हासिल करते हैं, इसके लिए जब आप कार्ड एंटर करते हैं कार्ड को मशीन में लगा स्कैनर स्कैन कर लेता है ,और उसका इमेज उसके एडीशनल ट्रेपिंग डिवाइस में सेव हो जाता है ।जिसका उपयोग बाद में आप का पैसा निकालने में प्रयोग किया जाता है। मगर आप भी जानते हैं कि बिना पासवर्ड के पैसा नहीं निकल सकता है। इसके लिए धोखेबाज एटीएम मशीन के कीबोर्ड के एकदम उपर कैमरा सेट कर देते हैं। जो बैटरी से संचालित होता है ।इस चीज पर शायद ही आप ने ध्यान दिया हो । पैसा निकालते समय आप सोचते होंगे कि आप अकेले हैं, परन्तु उनके द्वारा लगाया गया कैमरा आप के एटीएम पिन की तस्वीर कैप्चर कर लेता है ।
   इस ट्रिक से आप का एटीएम नम्बर और पिन आसानी से धोखेबाजों के पास पहुँच जाता है, और वे जब चाहें तब आप के एकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं ।
   एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करनेवाले एटीएम के सेन्टर में खुफिया कैमरा, मोबाइल या वेबकैम लगा देते हैं, जब ग्राहक पैसा निकालने के लिए पिन कोड टाइप करते हैं ,तो ये कैमरे उसको रिकार्ड कर लेते हैं । कभी कभी ये लोग इस तरह के कैमरों को एटीएम सेन्टर की छतों और दीवालों का भी कैमरा लगाने के लिए प्रयोग करते हैं। इन सब बातों का ध्यान रखकर आप इन धोखेबाजों से बहुत हद तक अपना बचाव कर सकते हैं ।

Tuesday, 11 July 2017

Open anyone's whatsapp in just few minutes

   इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का इस्तेमाल लगभग सभी यूजर्स करते हैं । इसके द्वारा आप भी अपने अनेक दोस्तों से जुड़े होंगे । आप अपने व्हाट्सएप को तो प्रतिदिन जरूर ही ओपन करते होंगे ,मगर यदि आप चाहें तो किसी दूसरे का भी व्हाट्सएप ओपन कर सकते हैं ।इतना ही नहीं उस व्हाट्सएप पर आने वाले मैसेज पढ़ सकते हैं ,और किसी से चैट भी कर सकते हैं ।इसका एक बहुत ही आसान तरीका है ।इसके लिए आप को बस एक एप डाउनलोड करना होगा, जो बिल्कुल फ्री है और यह अपने ही फोन में रखना है न कि सम्बंधित फोन में जिसके व्हाट्सएप को आप खोलना चाहते हैं ।
👍  सबसे पहले अपने फोन मेंwhatsScan for whatsapp एप डाउनलोड करके उसे इन्सटॉल कर लें ।
👍  इसके बाद उसे ओपन करके भाषा का चयन कर लें ।
👍  फिर यह एप पासवर्ड मागेगा । आप अपनी मर्जी से कोई भी पासवर्ड चुनकर उसे सेट कर लें ।
👍इसके बाद आप के फोन में एक QR कोड आयेगा ।जिसके द्वारा आप किसी के भी व्हाट्सएप को ओपन कर सकते हैं ।
👍  अब जिसका भी व्हाट्सएप ओपन करना है उसके फोन से  इसी कोड को स्केन करें ।
👍  स्कैनिंग पूरा होते ही वह व्हाट्सएप आप के फोन में खुल जायेगा ।
👍  अब आप अपने फोन में दूसरे के व्हाट्सएप मैसेज को आसानी से पढ़ सकते हैं, और चैट कर सकते हैं ।
👍  अगर आप एकाउंट को लाग आउट करना चाहेंं तो एप के मेन्यू में जाकर लाग आउट कर सकते हैं ।

Monday, 10 July 2017

Tips for access free internet (फ्री में इन्टरनेट चलायें )

  जो लोग भी स्मार्ट फोन यूज करते हैं, तो उसमें इन्टरनेट का प्रयोग अवश्य करते होंगे । बिना इन्टरनेट चलाये स्मार्ट फोन  भरपूर आनंद भी नहीं उठाया जा सकता है। जिसके लिए हमेशा जेब से रकम ढीली करनी पड़ती है , और बड़े किफायत के साथ इन्टरनेट का प्रयोग करना पड़ता है । आप जरूर सोचते होंगे कि काश ! इन्टरनेट फ्री होता तो कितना अच्छा होता ।
   आज मैं आपको एक छोटा सा टिप्स बता रहा हूँ , जिसके द्वारा आप बिना कोई पैसा खर्च किये फ्री मेंं इन्टरनेट का आनंद उठा सकते हैं ,और जितना चाहें उतना इन्टरनेट सर्फ कर सकते हैं ।
   इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर से ओपेरा मिनी ब्राउज़र डाउनलोड करना होगा । डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन करें ।
   इसके बाद स्पीड डायल स्टार्ट स्क्रीन पर वोडाफोन इन्टरनेट पास/ आईडिया इन्टरनेट वेबपास पर क्लिक करें ।
    यहाँ पर आपको गेट फ्री ब्राउजिंग वाय फ्री चार्ज का चयन करना होगा ।
   बस अब आप जितना चाहें उतना फ्री इन्टरनेट का प्रयोग कर सकते हैं ,और सर्फिंग का आनंद उठा सकते हैं ।
   इसके अलावा एंड्रायड यूजर्स अपने 3 G या 4G फोन को कम्प्यूटर या लैपटॉप से टेथर भी कर सकते हैं । इसके लिए आपको वाईफाई टेथरिंग के लिये अपने फोन को रूट करना होगा ।
   हालांकि , यू एस वी टेथरिंग में फोन को रूट करने की जरूरत नहीं होती है।
   यदि आई फोन यूजर्स इस टिप्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उन्हें पहले जेल ब्रेक करना होगा ।
   आप चाहेंं तो टेथरिंग एप्स भी डाउनलोड करके फोन में फ्री इन्टरनेट चला सकते हैं ।

Saturday, 8 July 2017

Become smart from these website

    दिन भर सोशल मीडिया पर अपडेट्स, पोस्टिंग और वायरल हो रहे मैसेजेस, फोटोज, विडियो आदि को देखते देखते कभी कभी आप सब को भी लगता होगा कि इन्टरनेट समय की बर्बादी के सिवा कुछ नहीं है । लेकिन आप चाहे तो इसका सदुपयोग करके काफी लाभ उठा सकते हैं ।विध्यार्थी और युवाओं को तो जरुर ही उठाना चाहिए । कुछ ऐसी भी वेबसाइट हैं जो आपको फ्री मे मदद करेंगी ।
 (1) DASH:- इस वेबसाइट के द्वारा आप शानदार वेबसाइट बनाना सीख सकते हैं । जिससे भविष्य में काफी लाभ उठा सकते हैं।
  (2) DataQuest:- इस वेबसाइट के माध्यम से आप डाटा साइन्स  के बारे मे सब कुछ सीख और जान सकते हैं ।
  (3) Thankful:- 1 आन 1 मेन्टरशिप के साथ अपने कैरियर को नयी ऊचाइयों पर पहुंचा सकते हैं।
  (4) Linguist:- इस वेबसाइट पर आप 200घंटे में कोई भी लैग्वेज सीख सकते हैं ।जो आगे चल कर आप के कैरियर मे सहायक हो सकता है।
  (5) Platzi:- इस वेबसाइट पर डिजायन ,मार्केटिंग और कोड पर लाईव स्ट्रीमिंग क्लासेज चलती है ,जिसका बेनीफिट अपने हिसाब से उठा सकते हैं।
  (6) Highbrow:- इस साईट से हर दिन कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है । आप के इनबॉक्स मे रोज कुछ सीखने लायक चीजें मिलती रहती हैं ।
  (7) You social:- इस वेबसाइट पर गिटार सीखने के इच्छुक लोगों को या सीखने वालों को पर्सनल ट्यूटर मिल जाते हैं ।
  (8) Memories:- नये नये शव्दावली सीखने के लिये फ्लैश कार्ड का यूज कर सकते हैं ।
  (9) Chesscademy:-  इस वेबसाइट पर फ्री मे शतरंज खेलना सीख सकते हैं ।
  (10) Creatively:- दुनिया के बेहतरीन एक्सपर्ट से क्रियेटिव क्लासेज लिजिए ।
   इन सब वेबसाइट्स का प्रयोग कर के अपने भविष्य की तैयारियों को और भी मजबूत बना सकते हैं ।

Thursday, 6 July 2017

Do the bank avoid for loan to you , solution is here

   आप ने बिजनेस शुरू किया है और उसे और बढ़ाना चाहते हैं ,सारा प्रोग्राम बनाकर बैंक मे जाने पर पता चलता है कि बैंक लोन देने मे हीलाहवाली कर रहा है, सारे अरमान मिट्टी मे मिल जाते हैं । अक्सर बैंक छोटे कारोबारियों को या बिजनेस करनेवालों को आसानी से लोन नहीं देते ,या सीधे सीधे मना कर देते हैं , या वे इतनी बार बैंक के चक्कर कटवाते हैं कि व्यक्ति थक हार कर स्वयं ही बैंक जाना बन्द कर देता है और अन्य स्रोतों से भारी ब्याज पर कर्ज लेने के लिए मजबूर हो जाता है । चूँकि छोटे व्यवसायीओं का कोई रिसोर्स नहीं होता और न ही ज्यादा जानकारी ।इसलिये वे चाहकर भी अपना बिजनेस बढ़ा नहीं पाते । वहीं बड़े कारोबारी आसानी से लोन प्राप्त करके अपना बिजनेस बढ़ा लेते हैं।
   यदि आप भी अपना मौजूदा बिजनेस आगे बढ़ाना चाहते हैं और लोन लेना चाहते हैं तो अब बैंक में चक्कर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। अब इस काम के लिये "लोन फ्रेम"नाम का मोबाइल एप आ गया है।जो बहुत जल्द ही आपके प्रोसेस को पूरा कराके लोन दिलाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
    इसकी शुरुआत मार्च 2016 मे हुई थी ।वैसे तो इसकी शुरुआत 2015 मे ही हो गया था पर वह सिर्फ सिंगापुर मे ही कार्य करती थी, अब यह हमारे देश (भारत)मे भी उपलब्ध है । इसे गूगल या प्ले स्टोर से डाऊनलोड करना पड़ता है ,तथा एप मे दिये गए फार्म को भरना पड़ता है । यदि आप बिजनेस के लिये लोन लेना चाहते हैं तो एक सिम्पल फार्म भरकर सबमिट करना होगा ।फिर उस एप से सम्बंधित एक्सपर्ट आप की प्रोफाइल और लोन रिक्वायरमेंट का एनालिसिस करके यह सुनिश्चित करते हैं कि कौन सा बैंक आसानी से और कम ब्याज दर पर लोन दे सकता है। इसका विशलेषण करने के बाद उनकी टीम आप से सम्पर्क करती है , इसके बाद आप के आवेदन पत्र को बैंक को फारवर्ड कर देते हैं । इन लोगों का सभी प्राईवेट बैंको और एन.बी.एफ.सी. से समझौता है ।इनका आगे का टारगेट देश के सभी बैंकों व एन.बी.एफ.सी. को जोडऩे का है ।ताकि जरूरतमंद लोगों को आसानी से लोन मिल सके ।
   अभी आप 2 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये का लोन यहां से प्राप्त कर सकते हैं। कम्पनी चाहती है कि नये बिजनेस के लिए भी लोन मिले ।लोगों को मुद्रा बैंक जैसी योजनाओं का फायदा पहुंचाया जाय ।
   आप भी चाहे तो मोबाइल एप " लोन फ्रेम " की सहायता से लोन लेकर अपने बिजनेस को दुगुना या तिगुना बढ़ा सकते हैं ।

Wednesday, 5 July 2017

Good chance for Soya Milk Unit ( big benefit )

     आज कल बाजार में सोया मिल्क की अच्छी खासी डिमांड है ,विशेषकर युवाओं में इसका काफी क्रेज है। ऐसे समय में आप यदि कुछ नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सोया मिल्क यूनिट लगा सकते हैं। चूँकि इस प्रोजेक्ट को सरकार का भी सपोर्ट है है , ऐसे में आप चाहें तो सरकार के सपोर्ट का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए आपको एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनानी पड़ेगी ,ताकि आप इसी रिपोर्ट के आधार पर सरकारी सपोर्ट और लोन के के लिए अप्लाई कर सकें। कोई भी प्रोजेक्ट रिपोर्ट ही बताती है की सम्बंधित बिजनेस के आप कितने जानकर हैं। बैंक भी समझ जाता है की लोन क्यों दिया जाय।
     अब यदि आप इस यूनिट को लगाने के प्रति गंभीर हैं तो सबसे पहले आपको इसके प्रोडक्शन प्रोसेस के बारे में पता होना चाहिए। नेशनल स्माल इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार आपको सोयाबीन के बीजों का इंतजाम करना होगा , जिसको आप बाजार से खरीद सकते हैं या किसानों से कांट्रेक्ट फार्मिंग करवा कर भी प्राप्त कर सकते हैं। बीजों का इंतजाम हो जाने के बाद ,जितना भी बीज है उससे तीन गुना ज्यादा नार्मल पानी में  4  से 6 घंटे तक एक गर्म तापमान में एक डिब्बे में भिगोना पड़ेगा। उसके बाद 8 से 12 घंटे तक ठन्डे तापमान में रखना होगा।  अब भीगे हुए सोयाबीन के बीज को एक ग्राइंडर और कुकिंग मशीन में रखना होगा ,फिर उसे 120 डिग्री तापमान में 10 मिनट तक रखना पड़ेगा। इसके बाद आप आउटलेट वाल्व को खोल कर अपने हिसाब से पैकिंग कर सकते हैं।
    एन एस आई सी की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार आपको एक छोटी यूनिट लगाने के लिए मात्र 100 वर्गमीटर जमीन की जरुरत पड़ेगी इसमें से 75 वर्गमीटर एरिया कवर्ड रखना होगा। इसके बाद आपको मशीनरी तथा इक्विपमेंट के नाम पर एक ग्राइंडर या कूकर , बॉयलर ,मैकेनिकल फ़िल्टर प्रेस ,टोफू बॉक्स,सोकिंग टैंक की जरुरत पड़ेगी।
    प्रतिवर्ष 175000 लीटर सोयामिल्क के उत्पादन का अनुमान लगाया गया है ,इस हिसाब से तीन महीने का कार्यशील पूँजी ,मशीनरी एवं इक्विपमेंट , कच्चे माल , वर्कर की सेलरी ,यूटिलिटी  इत्यादि पर कुल अनुमानित खर्च लगभग 11. 60 लाख रुपये है।
   यदि इस प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर सरकार के माध्यम लोन के लिए आवेदन करते हैं तो सम्पूर्ण इन्वेस्टमेंट (11. 60 लाख ) का 80 %तक लोन मिल जायेगा। सरकार आपको कोलाट्रल फ्री लोन दिलाने में भी मदद करेगी।
    उत्पादन बढ़ने के उपरांत आप इसे विदेशों में भी लांच करके ज्यादा पैसा कमा सकते हैं।  बिजनेस वही सफल होता है जो समय के हिसाब से किया जाय और डिमांड के अनुरूप उसकी क़्वालिटी हो। 

Tuesday, 4 July 2017

You can become millionaire just invest 1000 ₹

      धनवान कौन नहीं बनना चाहता है। पर उसके लिए या तो बहुत अच्छा बिजनेस चाहिए या बहुत बड़ी पोस्ट वाली नौकरी । मिडियम वर्ग का व्यक्ति तो सिर्फ सोच ही सकता है ।मगर ऐसा नहीं , यदि आप हर महीने बड़ी रकम का निवेश करने मे सक्षम नहीं है तो भी आप अपनी जिन्दगी मे करोड़पति बन सकते हैं।
   आप अपने निवेश को 1000 ₹ से शुरू करके आसानी से एक करोड़ रुपये के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं । वह भी जीवन के उस काल मे जब वाकई मे आप को ज्यादा रकम की जरूरत होती है ।
   इसके लिए आप 1000 ₹ से सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लानिंग शुरू करके बड़ी रकम बना सकते हैं। आप की लम्बी अवधि का कम्पाउंडिंग की पावर बड़ी रकम बनाने में मददगार होगी ।
   आप यदि 1000 ₹ से अपने निवेश की शुरुआत करते हैं तो पहले साल आप एक साल के 1200 ₹ निवेश मे लगाते हैं , अब अगले साल आप को इसका 20% का निवेश बढ़ाना होगा ।यानी कि अगले साल आपको 1440 ₹ जमा करना होगा । हम इसी तरह हर साल अपने निवेश बढ़ाते जायेगे । हम यह मान सकते हैं कि लांग टर्म मे एस.आई.पी. मे सालाना 15% का रिटर्न मिल सकता है, क्योंकि विगत सालों में इसमें निवेश पर 17% तक का रिटर्न मिला है । इसलिए 15% का रिटर्न मिल सकता है ।
   अब यदि आपको एस. आई.पी. मे निवेश पर सालाना 15% का रिटर्न मिलता है तो अगले 25 सालों में आप का फंड लगभग एक करोड़ पचहत्तर लाख रूपये का हो जायेगा ।मतलब 25 साल बाद आप इतने रकम के मालिक बन जायेंगे , और यदि आप को 15% से ज्यादा का रिटर्न मिल जाता है तो यह रकम 2 करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है।
   कम्पाउंडिंग की पावर 15 साल के बाद बहुत तेजी से बढ़ती है । जिसकी वजह से फंड बहुत तेजी से बढ़ता है ।
   इस तरह आप चाहे तो छोटी रकम के निवेश से भी करोड़पति बन सकते हैं ।

Monday, 26 June 2017

Good Opportunity , drive and earn

   व्यक्ति कमाने के लिए न जाने क्या क्या जतन करता है । इस हेतु आदमी अपनो को छोड़कर दुसरे देशों तक की या दुसरे शहरों मे मुश्किलों मे भी रह जाने को तैयार होता है, पर अंततः एक दिन अपने घर पर ही आता है ,और बात फिर वहीं पहुंच जाती है। दरअसल किसी नौकरी के पीछे भागने का अंत भी यही है ।नौकरी वाली जगह पर किसी की भी आजादी कोई मायने नहीं रखती । आप वहां अपनी मर्जी से कुछ नहीं कर सकते हैं। आज मैं आपको एक नये तरह के बिजनेस के बारे में बताउंगा, जिससे आप मंथली 25से 30हजार रूपये आसानी से कमा सकते हैं ।
   आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे बड़ी कैब सेवा देने वाली उबेर की सर्विस काफी लोकप्रिय है।इसके साथ हजारों लोग जुड़कर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। आप भी यदि जुड़ना चाहे तो जुड़ कर आसानी से पच्चीस तीस हजार रूपये कमा सकते हैं।
   यह कम्पनी भी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग उससे जुड़े। इसलिये आसान शर्तों के साथ बिजनेस पार्टनर बनने के लिये आफर कर रही है। यहां कम्पनी दो तरह से विकल्प मुहैया करा रही है। पहला है कि आप के पास अच्छी कंडिशन वाली कार है तो बिना किसी निवेश के ही कम्पनी के साथ जुड़ सकते हैं। यदि आपके पास कार नहीं है तो भी आप जुड़ सकते हैं,और इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।इसके लिए आपको25 हजार रुपये निवेश करने पड़ेंगे। इसके एवज में कम्पनी आप को लीज पर नई कार देगी, जो तीन साल बाद आपके नाम हो जायेगी। इस दौरान आप अपनी इनकम द्वारा ही कम्पनी की तय किस्त भर सकते हैं।
   यदि आप के पास खुद की गाड़ी है तो उबेर के साथ जुड़ने के लिये इसके किसी नजदीकी आफिस मे जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।रजिस्ट्रेशन के लिए कम्पनी के कस्टमर केयर से भी पुरी जानकारी ले सकते हैं। आप चाहे तो खुद ड्राइव करें या ड्राइवर रखें, दोनों ही हाल में रजिस्ट्रेशन हो जायेगा। इसके लिए ड्राइविंग लायसेंस का होना जरूरी है। अपनी गाड़ी रजिस्टर कराने के लिए आपको पैन कार्ड, बैंक एकाउंट डिटेल, ड्राइविंग लायसेंस की फोटोकॉपी, आईडी प्रूफ,  एड्रेस प्रूफ, गाड़ी के कागजात की फोटोकॉपी और पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है।
   इन सबके बाद आपकी गाड़ी24 घंटे के अंदर रजिस्टर्ड् हो जायेगी। सारे प्रोसेस पूरे हो जाने के बाद 10 दिनों के अन्दर आपकी गाड़ी चलनी शुरू हो जायेगी।
   कुल बुकिंग एमाउंट पर उबेर का बीस फीसदी कमीशन होता है।
   पीक आवर्स मे सिंगल राईड के लिये 250 ₹बोनस
   अगर दिन में आठ राईड पूरी करते हैं तो2000 ₹बोनस
   यदि मिनिमम बिजनेस गारंटी 7200 ₹ की होती है तो अर्निगं 2280 ₹ की हो सकती है। एयरपोर्ट ड्राप पर कम्पनी अतिरिक्त बोनस देती है।
   पीक आवर्स सुबह 7बजे से 12.30 बजे तक और शाम को 5.00 बजे से 11.00 बजे तक होता है।
   यदि आप के पास कार नहीं है तो, इसके लिए , यदि आपको ड्राइविंग का अनुभव है तो टैक्स एग्रीगेटर की स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इस स्कीम में कम्पनी आपको नयी कार लीज पर चलाने के लिए देगी। मगर इसके लिए आपको 25000 ₹ डाउन पेमेंट करना होगा। आपको मंथली तय ड्राइवर सब्सक्रिप्शन फीस के साथ ही हर राईड पर कमीशन देना होगा। कम्पनी यह सुविधा भी दे रही है कि तीन साल बाद कार आप अपने नाम करा सकेंगे ।

Sunday, 25 June 2017

Small business high income

   कोई भी बिजनेस करने के लिए कम पूंजी होने की वजह से यदि आप हिचक रहे हैं ,या आप यह महसूस करते हैं कि हमसे बिजनेस नहीं हो पायेगा । तो इस लेख को अवश्य ही पढ़ें। आप की सोच जरूर बदल जायेगी । छोटी चीजें ही एक दिन बड़ी बनती हैं । बहुत से ऐसे बिजनेस हैं जिन्हें कम पूंजी मे भी शुरू किया जा सकता है। शुरुआत में कम पूंजी लगाकर भी अच्छा इनकम कर सकते हैं। आप थोड़ा सा मार्केटिंग अच्छी तरह कर दें तो इस क्षेत्र के अग्रणी लोगों मे बहुत जल्द शामिल हो सकते हैं।
   डिस्पोजल प्लेट मेकिंग:-  इस बिजनेस को आप किसी भी स्तर पर शुरू कर सकते हैं। चाहे बड़े स्तर पर चाहे छोटे स्तर पर। इसकी मशीन और डाई केवल 70 से 90 हजार रूपये मे आ जाती है। इसके बाद नम्बर आता है रा मैटेरियल का, जो लगभग 1 से डेढ़ लाख मे हो जाता है। जिसे खरीद कर आप शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आपको दो मजदूरों की भी जरूरत पड़ सकती है ।शुरूआत में आप सेमी आटो मेटिक मशीनों का भी प्रयोग कर सकते हैं। तो भी आप आराम से तीस से पैतीस हजार रुपये महीने कमा सकते हैं। बाद मे कमाई बढ़ने के उपरांत आटोमेटिक मशीनें भी लगा सकते हैं।
  पेपर बैग मेकिंग बिजनेस:-  आप यदि थोड़े ज्यादा निवेश मसलन 5लाख का निवेश करके चाहें तो पेपर बैग मेकिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आजकल हर बड़े शहर में पालिथीन या तो बैन है या फिर इलीगल तरीक़े से चल रहा है। ऐसे में इस बिजनेस में अपार सम्भावनाएं हैं। 5 लाख रुपये मे बिना प्रिंट वाली मशीन और रा मटैरियल हो जायेगा। अब जहाँ तक प्राफिट की बात है तो एक पेपर बैग पर 10पैसे का प्राफिट होता है। जबकि, एक मशीन हर मिनट 60 पेपर बैग तैयार करती है ।इस हिसाब से हर मिनट 6 रुपये का और हर घंटे 360 रुपये का प्राफिट होता है। अब यदि आप 8 घंटे मशीनें चलवाते हैं तो प्रतिदिन 2880 रुपये और पूरे महीने का 72 हजार रुपये हो जाता है।
   इस तरह आप चाहें तो अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं । जिसके मालिक सिर्फ आप होगें ,वैसे भी दूसरे की नौकरी करने से कहीं अच्छा है कि अपना ही खुद का कोई व्यवसाय हो ।

Earning millions (become importer and exporter ) sale your products in all over world

   आप यदि ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं या अपने मौजूदा बिजनेस को आगे बढ़ा कर और ज्यादा लाभ अर्जित करना चाहते हैं तो आप एक सफल एक्सपोर्टर बन कर कमा सकते हैं ।इस समय एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स जैसे फल, सब्जी, फूल व अन्य चीजों का एक्सपोर्टर बनने का अच्छा मौका है । पिछले तीन सालों से ताजी सब्जियों के एक्सपोर्ट मे काफी तेजी आयी है ।इस स्थिति का लाभ आप भी उठा सकते हैं । इस सबके लिये चंद कागजी कारवाई पुरी करनी होंगी । जिससे आप को एक्सपोर्ट का लाइसेंस मिल जायेगा और आप विदेशों से आरडर लेकर वहां माल बेचकर करोड़ों रूपये कमा सकते हैं ।
   यदि आप एक्सपोर्ट इंपोर्ट का बिजनेस करना चाहते हैं तो आप को डायरेक्टरेट जनरल आफ फारेन ट्रेड (डी जी एफ टी ) मे आई ई सी (इंपोर्ट एक्सपोर्ट कोड ) के लिये रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह कोड 10 अंकों का होता है। इसके बाद जो केवल एक्सपोर्टर होते हैं, उन्हें माल के क्लियरेंस के लिये शिपिंग बिल प्रस्तुत करने से पहले बी आई एन लेना जरूरी है। बी आई एन मतलब बिजनेस आईडेंटिफिकेशन नम्बर ।
   पहले आपको जी जी एफ टी के ट्रेड पालिसी सर्कुलर 15 पर अपनी एलिजिबिलिटी को चेक करना होगा। इसके बाद आप डीजीएफटी की वेबसाईट पर जाकर"AayaatNiryat Form -ANFT2A" पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। फार्म के साथ आपको पैन नम्बर देना जरूरी होता है, साथ ही आप एक करेन्ट बैंक एकाउंट नम्बर व वहाँ बताई गई फीस बैंक ड्राफ्ट के रुप में जमा करानी होगी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कम मेम्बरशिप सर्टिफिकेट से निर्यात की मंजूरी लेनी अनिवार्य होती है।
   यदि आप एग्रीकल्चरल प्रोडक्टस को एक्सपोर्ट करना चाहते हैं तो आपको एग्रीकल्चरल प्रोसीड फूड प्रोडक्टस एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा ) से भी मंजूरी लेनी होगी। इसका तरीका सरल है । एपीडा की साईट पर जाकर रजिस्टर ऐज मेम्बर पर क्लिक करना होगा और अपने आईई कोड (10अंकों का एक्सपोर्ट इम्पोर्ट कोड ) के साथ अपनी जानकारी देनी होगी। इसके बाद एपीडा आपकी कम्पनी और प्रोडक्टस की जांच करके मेम्बरशिप दे देगा ।
   आप निम्नलिखित चीजों का खरीददार देशों को एक्सपोर्ट कर सकते हैं--
 फूल -
       यू एस ए, जापान, यू के,नीदरलैंड्स और जर्मनी
  बीज-
       पाकिस्तान, बाग्लादेश, यू एस ए, जापान, और नीदरलैंड्स
  प्याज-
       बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका, यू ए ई, पाकिस्तान, नेपाल व श्रीलंका
   अखरोट-
        स्पेन, ईजिप्ट, जर्मनी, यू के, और नीदरलैंड्स
   आम-
       यू ए ई, बांग्लादेश, यू के, सउदी अरब, और नेपाल
   अंगूर-
        नीदरलैंड्स, यू के, यू ए ई, बांग्लादेश
    मैंगो पल्प-
           सउदी अरब, नीदरलैंड्स, यू ए ई, यमन, अरब रिपब्लिक,और कुवैत
           मेवा-
           रूस, फ्रांस, यू एस ए, जर्मनी, और स्पेन
   अचार और चटनी-
                रुस, यू एस ए, बेल्जियम, नीदरलैंड्स और फ्रांस
   प्रासेस्ड फ्रूट-
           यू एस ए, नीदरलैंड्स, यू के, यू ए ई, और  सउदी अरब
         मिल्क प्रोडक्ट-
             बांग्लादेश, अल्जिरिया,यू ए ई, यमन, अरब रिपब्लिक और ईजिप्ट
   इस तरह सुची के अनुसार इन्टरनेट या अन्य श्रोत से खरीददारों को ढूंढ कर उन्हें अपना माल भेज कर आप एक सफल एक्सपोर्टर, इम्पोर्टर बन सालाना करोड़ों रूपये कमा सकते हैं ।
         
   

Saturday, 24 June 2017

Thinking of benefit (Set a new business )

हमारे देश में केबल टी वी नेटवर्क के डिजिटलाइजेशन होने के बाद सेट टाप बॉक्स की माँग  काफी बढ़ गयी है। यही उचित समय है कि आप सेट टाप बाक्स बनाने की यूनिट लगाकर बहुत ही लाभदायक बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें अच्छी बात यह है की इस बिजनेस को केंद्र सरकार द्वारा लोन के लिए सपोर्ट भी किया जा रहा है। इसलिये आप केवल 20 से 25 फीसदी पैसा का इंतजाम करके इस बिजनेस के लिए लोन लेकर भी शुरू कर सकते हैं।
   डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट द्वारा तैयार किये गए प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार ,यदि आप यह यूनिट शुरू करना चाहते हैं तो आपको 3 लाख 93 हजार रूपये फिक्स्ड कैपिटल और तीन माह की वर्किंग कैपिटल के रूप में 44 लाख 55 हजार रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। इसके लिए आप इसी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर लोन के लिए बैंक में आवेदन करते हैं तो आपको इस इन्वेस्टमेंट का लगभग 75 फीसदी लोन मिल जायेगा, यानि कि आप को लगभग 10 लाख रूपये का इंतजाम करना होगा ।
     प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार यदि आप छोटी यूनिट लगाना चाहते हैं तो आप को केवल 1000 वर्ग फुट जमीन की जरूरत होगी ।यदि आप की खुद की अपनी जमीन नहीं है तो आप रेन्ट पर भी जमीन ले सकते हैं ।पाल्यूशन फ्री यूनिट होने के कारण आप को कहीं भी स्पेस लेने में दिक्कत नहीं होगी ।
   एम एस एम ई डी आई की इस प्रोजेक्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि इस यूनिट मे एक वर्ष मे लगभग 18000 सेट टाप बाक्स तैयार होगें और एक साल में इस यूनिट पर लगभाग 1करोड़ 84लाख 50 हजार रूपये का खर्च आयेगा, और एक सेट टाप बाक्स की औसत कीमत 1150₹ मे बेचा जाता है तो आपकी टोटल बिक्री लगभग 2करोड़ 7 लाख रुपये होगी । इस तरह आप एक साल में लगभग 22लाख 50 हजार रूपये की शुद्ध बचत होगी ।
   यदि आप इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी लेना चाहते हैं तो नीचे लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी पा सकते हैं ।
  http://msmedinewdelhi.gov.in/PDF2014-15/Project%20Profile%202014-15/NewPP/Electronics Set%20Top%Box.PDF

Tuesday, 20 June 2017

Earning with government plan at home

     हमारी सरकार ने बहुत सी ऐसी योजनायें चला रखी हैं , जिनके द्वारा हम घर बैठे भी कमा या अपना खुद का बिजनेस कर सकते हैं। जिससे अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इन योजनाओं में कुछ खास नहीं करना होगा और आप आसानी से इसका फायदा उठा सकते हैं। सरकार ने भी इन सबका एक आसान प्रक्रिया बनाया है ,ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे शुरू कर के आत्मनिर्भर बन सकें , जिससे लोग कार्य खोजने के बजाय दूसरे लोगों को कार्य देने में सक्षम हो सके।
      सोलर पावर प्रोडक्शन लगभग पांच गुना बढ़ गया है ,ऐसे में हमारी सरकार  चाहती है कि लोग इस व्यवसाय से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़े। इसीलिए सरकार ने अपील किया है की जनता अपने घर की छतों पर सोलर प्लांट लगायें। तथा इससे उत्पन्न होने वाली बिजली सरकार या बिजली कंपनियों को बेचें। यदि आप इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं या और अधिक जानना चाहते हैं तो आप नीचे के लिंक पर जाकर जान सकते हैं
                http;solarrooftop.gov.in/login
    यदि आप घर बैठकर बिज़नेस करना चाहते हैं तो सरकार  ने इ पोर्टल के जरिये आन लाइन  बाजार तैयार किया है आप अपने घर में रहकर ही GeM से जुड़कर सरकार के साथ बिजनेस कर सकते हैं। इसके लिए आपको GeM पर रजिस्ट्रशन कराना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आप सरकारी विभागों को डिमांड के हिसाब से उनसे जुड़ी वस्तुएं सप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए मैन्युफैक्चरर से संपर्क करना पड़ेगा और मांग के अनुरूप वहां से माल को आगे सप्लाई कर सकते हैं। आप नीचे दिए अड्रेस पर सारी डिटेल जान सकते हैं।
            https;//gem.gov.in/register/buyer/signup
      महिलाओं के लिए सरकार ने इ महिला हाट नाम की योजना शुरू की है ,जिसमें  महिलायें घर पर रह कर ही अपना खुद का बिजनेस कर सकती हैं। महिलायें इस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर घर पर बनाये गये प्रोडक्ट्स बेच सकती हैं या किसी मैन्युफैक्चरर से सामान बनवा कर अपने ब्रांड नाम से बेच सकती हैं। यह प्लेटफार्म मिनिस्ट्री ऑफ़ वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट द्वारा बनाया गया है। इस पर महिलायें फ्री में रजिस्ट्रेशन कराकर अपने प्रोडक्ट्स डिस्प्ले कर सकती हैं ,यदि किसी सेलर को प्रोडक्ट्स पसंद आता है तो वह सीधे आप से संपर्क कर सकता है। यहाँ दूसरे पोर्टल की तरह आपको कोई कमीशन नहीं देना पड़ेगा। इसका लिंक नीचे है
               http;//mahilaehaat-rmk.gov.in/en/join-us/
     आप किसी भी आयु वर्ग के हों तो भी घर बैठे कमाई कर सकते हैं।  आप भीम एप के साथ लोंगो को जोड़कर कमाई कर सकते हैं। भीम एप से एक व्यक्ति को जोड़ने और उस व्यक्ति द्वारा तीन ट्रांजेक्शन करने पर 10 रूपये मिलेंगे। इस तरह से महिलायें ,या स्टूडेंट्स यदि घर बैठे रोज 20 लोगों को जोड़ते हैं तो रोजाना के 200 रुपये तक की कमायी आराम से कर सकते हैं। भीम एप से जोड़ने की स्कीम 14 अक्टूबर तक है , यदि आप दुकानदार हैं और अपनी दुकान पर भीम एप लागु करते हैं तो आप के खाते में 25 रुपये आएंगे। भीम एप डाउनलोड करने के लिये नीचे दो लिंक है। किसी एक को क्लिक करके भीम एप डाउनलोड किया जा सकता है
       https;//play.google.com/store/apps/details?id=in.org.npci.upiapp
       https;//bhimappdownload.com/

Earning to read e-mails (above to ten thousands rupees/month)

    आज कल के समय में कम आमदनी और थोड़े बचत में परिवार का खर्च चलाना बहुत ही मुश्किल भरा काम है। उस पर मध्यमवर्गीय परिवार वालों को पैसा कमाने के कम ही अवसर हैं। इन हालात में इंटरनेट एक ऐसा माध्यम है जिससे घर बैठे पैसा कमाया जा सकता है। यदि ई -मेल मार्केटिंग की बात की जाय तो वर्चुअल दुनिया में इसका बहुत महत्व है। हम रोजाना ईमेल के बारे में पढ़ते सुनते हैं ,पर क्या हमने कभी सोचा है कि क्या कोई ईमेल पढ़कर भी पैसा कमा सकता है। जी हाँ ,ईमेल पढ़कर भी पैसा कमाया जा सकता है। मैं आपको कुछ ऐसी ही वेबसाइट के बारे में बताऊंगा। जिसके द्वारा आप महीने में दस से पंद्रह हजार रुपये आसानी से कमा सकते हैं।
   मनी मेल डॉट काम ( Moneymail.com )
  इस वेब साइट के माध्यम से आप दिन में 15 मिनट का समय निकल कर ईमेल पढ़कर कमाई कर सकते हैं। एक ईमेल पढ़कर आप 20 पैसे से लेकर 200 रुपये तक दिये जाते हैं। आपको हर रोज लॉगिन करना होगा और इनबॉक्स में मेल पढ़ने होंगे। साथ ही साथ अपने किसी दोस्त का अकाउंट बनवाने पर आपको 100 रूपये तक दिए जाते हैं।
    सेन्डर अर्निंग डॉट काम  (sendearnings.com)
      इस वेबसाइट पर आप ईमेल ,सर्वे ,ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। पहले आपको इस पर अकाउंट बनाकर उसे कन्फर्म कराना होगा। इस साइट पर एक ईमेल पढ़ने पर 1 डालर मिलते हैं यदि आपने छः महीने एक बार भी इस साइट पर विजिट नहीं किया तो अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया जाता है। पेमेंट के लिए आवेदन करते समय आपके अकाउंट में कम से कम 30 डालर होने चाहिए।
  मैट्रिक्स  मेल डाट काम  (matrixmails.com )
       ईमेल के जरिये पैसा कमाने के लिए यह एक अच्छी वेबसाइट है। इसके माध्यम से आप ईमेल पढ़ते हुए ,ऑफर्स के माध्यम से ,साइट विजिट करें और अन्य लोगों को इसकी जानकारी देकर पैसे कमा सकते हैं आप हर दिन 25 से 50 डालर तक कमा सकते हैं।
      कैश फार ऑफर डॉट काम  (Cash4offers.com)
       इस साइट के द्वारा भी आप पैसा कमा सकते हैं। जब आप इस वेबसाइट के गोल्ड मेंबर बन जाते हैं ,तो 72 घंटे के अंदर ही पेमेंट कर दिया जाता है। आप ईमेल पढ़कर ,सर्वे के द्वारा ,कैश ऑफर के माध्यम से और दोस्तों का अकाउंट बनवा कर पैसा कमा सकते हैं।
  पैसा लाईव डाट काम (paisa live.com)
     इस वेबसाइट पर भी पहले एकाउंट बनाना होगा और इसकी खास बात यह है कि इस पर साईन अप करने के बाद कुछ पैसे मिलते हैं । इस साईट को अपने दोस्तों को रेफर कर के भी पैसे कमाये जा सकते हैं ।

Friday, 16 June 2017

One Idea Can Change Your Life

   दुनिया के लाखों युवाओं का सपना होता होता है कि वे सबसे बेहतरीन कंपनियों में शामिल गूगल में नौकरी करें। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके सपने गूगल से भी बड़े होते हैं। आज हम एक ऐसे युवक की कहानी बता रहे हैं जिनको गूगल की नौकरी भी नहीं रोक पाई। एम बी ए करने के बाद इनको भारी पैकेज पर गूगल में नौकरी मिली , पर अपने सपने को पूरा करने के लिए इन्होंने बहुत जल्द ही उस नौकरी को त्याग दिया और अपना काम शुरू किया ,वह भी समोसे बेचने का. और नाम है बोहरी किचेन। यही नहीं इनको फ़ोर्ब्स जैसी मैगजीन में भी जगह मिली है।
    गूगल में एक सम्मानित पोस्ट पर एम बी ए करने के बाद मुनाफ कपाड़िया को नौकरी मिली। पैकेज भी भारी भरकम मिला था। पर सोच तो कुछ और ही थी। नौकरी के सिलसिले में पुरे दिन घर से बाहर रहते थे ,इसलिए इनकी माता जी (नफीसा )घर पर अकेली रहती थी। वे अपना समय बिताने के लिए दिन भर टी वी के सामने बैठी रहती थीं। अपनी माँ को व्यस्त रखने के लिए मुनाफ के मन में यह ख्याल आया ,और वहीं से बोहरी किचेन का सूत्रपात हुआ। बोहरी समुदाय के कुछ व्यंजन बेहद स्वादिष्ट होते हैं जैसे मटन समोसा ,नरगिस कबाब , डब्बा गोश्त ,कढ़ी चावल वगैरह। अपनी माँ के हाथों के स्वाद को मुनाफ पहले से ही जानते थे ,तो उन्होंने अपने काम की शुरुआत भी यहीं से की।
    मुनाफ एक एम बी ए थे इसलिये उन्होंने सबसे पहले अपने इस आईडिया के पोटेंशियल को परखने का निर्णय लिया। जिसके लिए अपने कुछ परिचितों और उनके दोस्तों तथा लड़कियों के एक ग्रुप को अपने घर आने के लिए किसी तरह राजी किया। इन्हीं लोगों के फीड बैक के आधार पर माँ बेटे ने तय किया कि अब वे अपनी फ़ूड सर्विस शुरू करेंगे।
     माँ बेटे ने इस सर्विस को बोहरी किचेन का नाम दिया। उनकी माँ ने अपने हाथों का कमाल दिखाना शुरू किया और मुनाफ ने उसका प्रचार करना शुरू किया। कुछ दिनों बाद मुनाफ को लगा कि अब उन्हें गूगल की नौकरी छोड़कर अपने किचेन फुल टाइम काम करना चाहिए।
    उनकी स्टोरी इतनी फेमस हो गयी कि फ़ोर्ब्स ने अंडर 30 अचीवर्स की लिस्ट में उनका नाम शामिल कर लिया। उन लोगों का कीमा समोसा और रान को लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल है। बीते एक साल के दौरान उनका टर्न ओवर 50 लाख का रहा है और अगले एक साल में उन्होंने इसे 3 करोड़ तक ले जाने का निर्णय लिया है। वह एक सेन्ट्रल किचेन मेनटेन कर रहे हैं ,जहाँ से लोगों को समोसे तथा अन्य डिश भेजी जाती है। आगे चलकर जब थोड़ा स्थायित्व होने के बाद मुंबई ,दिल्ली ,बेंगलूर और नूयार्क में भी इसकी शाखा खोलने की योजना है।
      काम कोई ख़राब नहीं होता पर उसे पूरी ईमानदारी तथा पुरे मनोयोग से यदि किया जाय तो सफलता पाने में देर नहीं लगती। वैसे भी एक कहावत है आराम चाहिए तो नौकरी करो और यदि लाइफ में धनवान बनाना चाहो तो व्यवसाय।

Thursday, 15 June 2017

Solar Lamp Factory (become a high return business owner )

आज कल हर जगह सोलर पावर और उससे सम्बन्धित उत्पादों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। बिजली की कमी और बढ़ती महंगाई को देखते हुये लोग सोलर उत्पादों के तरफ आकर्षित हो रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरुप सोलर पैनल, सोलर गीजर , सोलर लैम्प आदि उत्पादों की डिमांड तेज हो रही है। ऐसे में आप यदि कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हों तो सोलर से चलने वाले उत्पादों का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मार्केट में सोलर लैम्पों की डिमांड अब बढ़ती जा रही है इसीलिये बैंक भी इन जैसे प्रोजेक्ट्स पर कर्ज देने में रूचि दिखा रहे हैं।
  इसके लिए सर्वप्रथम आपके पास लगभग तीन सौ वर्ग मीटर का स्पेस होना चाहिए। यह खुद का या किराया पर भी हो सकता है। इसके बाद आपको मशीनरी और अन्य सामानों पर लगभग साढ़े तीन लाख रूपये खर्च करने होंगे। जिसमें ड्रिल मशीन ,ग्राइंडर ,हाई बोल्टेज ब्रेक डाउन टेस्टर ,ऑटो ट्रांसफार्मर ,इन्सुलेसन टेस्टर ,टेस्टिंग सेटअप ,डिजिटल मल्टी मीटर ,वोल्टेज स्टैबिलाइजर ,कम्प्यूटर ,प्रिंटर आदि शामिल है। इन सबको लगाने में लगभग एक लाख पाँच हजार रूपये खर्च होंगे। यानि आपको फिक्स्ड पूँजी के तौर पर पाँच लाख तीस हजार रूपये इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं पहले एक महीने की वर्किंग पूँजी के तौर पर एक लाख पचास हजार रूपये की जरुरत होगी।
    इस सब के अलावा पहले एक हजार सोलर लैम्पों को बनाने के लिए आपको लगभग सत्रह लाख रूपये के कच्चे माल  (रा मैटेरियल्स )की जरुरत पड़ेगी।  इसमें सोलर पीवी मॉडल ,बैटरी ,एल इ डी ,स्विच ,इनपुट कनेक्टर। मॉडर्न प्लास्टिक कैबिनेट ,फ्यूज ,केबल ,पी सी बी ,सेमी कंडक्टर्स ,रेसिस्टर्स ,कैप्सिटर्स ,ट्रान्सिसटेर्स ,इलेक्ट्रो मैकेनिकल कम्पोनेंट आदि शामिल हैं। प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक ,एक सोलर लैंप पर लगभग 1700 रूपये का कच्चा माल का प्रयोग होगा।
   आप यह फैक्टरी लगाने के लिए केंद्र सरकार का भी सहयोग ले सकते हैं। प्रधानमंत्री के क्रेडिट गारण्टी स्कीम के अन्तर्गत दो करोड़ रूपये तक का लोन बिना किसी सेक्यूरिटी के दिलवाया जाता है। या लोन के लिए अप्लाई करते वक्त आप बैंक से कह सकते हैं की आपको केंद्र सरकार की क्रेडिट गारंटी योजना के तहत लोन दें। आप इसके लिए जिला उद्योग केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं जहाँ से आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। इस योजना के अंतर्गत आपको कुल पूँजी का 80 % लोन मिल सकता है।
    प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक ,यदि आप पुरे वर्ष भर में 12000 सोलर लैंप बनाते हैं तो आपका सारा खर्च मिलाकर 2 करोड़ 43 लाख 66 हजार रूपये खर्च होंगे ,जिसमें डेप्रिसिएशन और इंटरेस्ट भी शामिल है। जबकि यदि आप एक लैंप 2200 रुपये के रेट से बेचते हैं तो आपका सालाना टर्नओवर 2 करोड़ 64 लाख रूपये होगा  और आपकी शुद्ध बचत कुल 20 लाख 33 हजार रूपये की होगी।
    आप अपने इन उत्पादों को भविष्य में इंटरनेट के माध्यम से विदेशों में भी बेचकर अपना व्यापार बढ़ा सकते हैं।
   

Wednesday, 14 June 2017

Click and earn unlimited by mobile

मित्रों, धन हर कोई कमाना चाहता है । कोई कोई लोग तो धन के पीछे इस कदर पड़े हैं कि वे गैरकानूनी कार्य करने से भी नहीं डरते । जिसके फलस्वरूप उन्हें समाज मे कोई अच्छे निगाह से नहीं देखता । वैसे भी मेहनत करके कमाया हुआ धन ही सार्थक होता है ।
प्रायः आज कल हर किसी के पास स्मार्ट फोन है ,यदि थोड़ा सा काम हर रोज हम अपने मोबाइल पर करें तो आसानी से महीने मे एक अच्छी रकम कमा सकते हैं । आज मैं आपको एक ऐसा ही आसान तरीका बताउंगा जिससे आप रोजाना कम से कम दो से पांच डालर तो कमा ही सकते हैं ।
   आपको नीचे मैं लिंंक दे दूंगा जिस पर क्लिक करके सम्बन्धित साईट पर आप पहुंच जायेंगे ।लेकिन साईट खोलने से पहले आप का एक जी मेल एकाउंट होना जरुरी है । साईट खुलने के बाद अपने जीमेल से लाग ईन करें।
  शुरूआत मे आप एकाध हफ्ते रोज इस साईट को एक बार अवश्य खोलें ,जब साईट खुल जाय तो कलेक्ट अरनिगं पर क्लिक करें ।क्लिक करने के बाद आप के एकाउंट मे एक डालर आ जायेगा ।
एक बार का इसका 100 दिन का सेशन होता है ।जब आप के एकाउंट मे पंद्रह से बीस डालर जमा हो जाय तब आप अपने वर्करों की संख्या बढ़ायें । चूंकि जब आप साईन अप करेंगे तो आपको तीन वर्कर मिलते हैं । जो आपको कमा कर एक डालर रोज देते हैं ।इसलिए जितने ज्यादा वर्कर होंगे उतना ही ज्यादा आप की कमाई होगी ।
  यदि आपको और ज्यादा जानकारी चाहिए तो कमेंट करके या मेल करके मुझसे पूछ सकते हैं । लिंंक नीचे है....

    https://empireworkers.com/?c=UVTQ04

Tuesday, 30 May 2017

Earning from home ( no investment )

     आज प्रायः लोग घर बैठ कर काम करके पैसा कमाना पसन्द करते हैं। इंटरनेट और मोबाइल के चलते यह काम आसान और संभव भी हो गया है। मैं ऐसी कुछ अच्छी वेबसाइटों के बारे में बताऊँगा जिसके द्वारा आप काम करके ५० से ६० हजार रूपये महीने का कमा सकते हैं।
     एक बात का ध्यान रखें कभी भी किसी एक ही वेबसाइट के भरोसे ना रहें। जब आप एक साथ कई वेबसाइट पर काम करते हैं तो हर जगह की अर्निंग इकट्ठा होकर एक बड़ा अमाउन्ट बन जाता है। जो आपके उत्साह को आगे बढ़ाता है।
   बिना इनवेस्ट मेन्ट किये अगर आप ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं तो उसके लिए पहले आप एक इंटरनेशनल डिजिटल वॉलेट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। किसी भी अर्निंग साइट पर साइन इन करने के बाद ये ऑप्सन आएगा क्योंकि उस साइट से जो आप कमायेंगे वह पेमेंट आप को उसी अकाउंट में आएगा। इसके लिये पेपल बेह्तर विकल्प है।
 upwork.com
यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से आप बहुत ही अच्छी कमाई कर सकते हैं। यदि आपको वेब डिजाइनिंग या लोगो डिजाइनिंग या वर्डप्रेस वेबसाइट डेवलप करने के साथ मेंटेन करने की योग्यता है तो इससे जुड़कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
  scripted.com
  यह फ्रीलांसर लेखकों का ऑनलाइन कंटेंट का बिजनेस है। यदि आपकी अंग्रेजी अच्छी है और आप लिखने का शौक रखते हैं तो इससे जुड़कर ५०० शब्दों के कंटेंट के लिये २५ डालर तक पा सकते हैं।
    fiverr.com
    इस साईट पर सबसे कम ५ डालर और अधिकतम ५०० डालर आप कमा सकते हैं। आपको यहाँ तय सीमा पर अपने काम को पूरा करके देना होता है।
     freelancer.com
    इस साइट पर काम आपको आपकी योग्यता के अनुसार मिलता है। यहाँ कम से कम ५० डॉलर और अधिकतम ३९० डॉलर मिलता है
mturk.com
     यह साईट कई तरह के काम  आपको घर बैठे अपनी सुविधानुसार और समयानुसार काम करने की छूट देता है। यहाँ आप अपने जानकारी और सुविधा के अनुसार कार्य कर सकते हैं।
   सोचिये यदि इन सभी साइटों पर आप एक्टिव रहते हैं और काम पूरा करके देते हैं तो महीने में सबकी  सम्मिलित आय कितनी हो जायेगी। 

Monday, 29 May 2017

New and easy ( earn more money )





हर कोई किसी न किसी तरह अपनी आय बढ़ाना चाहता है । क्योंकि आज कल की जिंदगी बहुत तेज रफ्तार है । जहाँ भी देखो ,सिर्फ पैसे का ही वैल्यू है ।
मित्रों आज मैं आपको एक बहुत ही आसान तरीका बता रहा हूँ, जिसकी बदौलत आप अच्छी कमाई कर सकते हैं । वह भी घर बैठे। 
इसके लिये आपके पास किसी भी तरह की पूँजी लगाने की कोई जरुरत नही है।
आप अपने ब्राउजर को खोलें, और उसमें टाईप करें
Empireworkers.com
जब यह साईट खुल जाय तो अपना ईमेल और पासवर्ड डालकर साईन अप करें।
अब इसमें लाग ईन करें, इसके बाद अपने वर्कर बनाए। जो आपको हर रोज कमाई करके देगें। प्रति दिन एक बार इस साईट को खोलें और collect money पर क्लिक करें ।आप इस साईट से रोजाना दो डालर से लेकर पाँच डालर तक की कमाई कर सकते हैं ।
आप हमारे व्लाग से जुड़े रहें मैं इस पर इस प्रकार के और भी जानकारी डालता रहूंगा।


Saturday, 4 March 2017

Earn thousands rupees per day

Har byakti kamane ke liye tarah tarah ke jugat me laga rahta hai. Apne apne hisab se sab log koshish kar rahe hain.Amuman har aadmi chahta hai ki koi jyada pareshani uthaye bina hi achchhi khasi kamai ho. Isiliye jyadatar yuva barg internet ke chakkar me fansa huaa hai. Jahan use kamai kam dhokha hi jyada milata hai. Manav ka swabhav hai ki jab pareshani dusare par hoti hai to use salah dene wale saikadon mil jaate hain. Lekin jab wahi pareshani khud par aa jaati hai tab dimag kaam karna band kar deta hai.
    Mitron, ek baat jaan le tairna sikhne ke liye talab me utarana hi padata hai. Aisa koi guru ya teknik nahi hai jo kitabon se padhakar jamin par tairana sikha de. Thik usi tarah koi bhi naya kaam karne par thode bahut khatare to uthane hi padenge. Aap yadi kuchh naya aur apne khud ke dwara kuchh karna chahte hain to mera yah blog pura padhe.
     Paisa kamana kabhi bhi na to aasan raha hai na hi rahega. kisi bhi vyawasay me safalara paane ke liye ek josh, aur junun ki jarurat hoti hai. Yadi aap me bhi josh aur junun hai tatha khatare uthane ko taiyar hain to fir duniya ki koi takat safal hone se nahi rok sakti.
      Aaj mai aapko aisa business bata raha hun jisake dwara aap pahle hi din se hajaron rupaye pratidin kama sakte hain.
     Aapne murgi palan ka naam to suna hi hoga, par usame roj nahi kamaya ja sakta hai. Usi ko poltry form ke rup me yadi shuru kiya jay  to income rojana hi hoga. Isake liye aap kam se kam ek hajar murgiyon se apna kaam shuru karen. murgi wah ho jo sirf anda dene wali ho.
    Ek hajar murgiyon ka per day ek hajar anda bhi hoga jo maujuda samay me kam se kam paanch rupaye me bik raha hai, us hisab se aap pratidin ke paanch hajar rupaye aasani se kama sakte hain. uname unka dana ,dawa aadi ka kharch nikal diya jay to bhi aap teen hajar rupaye roj kama sakte hain.
    Jab we murgiyan anda dena band kar de unhe maans hetu bech kar nayi murgiyan dalte rahen.
  Bilkul hi aasan aur bina jyada jhanjhat ka yah business hai. Isake marketting ki bhi koi pareshani nahi hai. Sare ke sare ande aapke ghar se bik jayenge.

Thursday, 2 March 2017

Ek naya idea, jo duniya baal de

      Mitron ham sab kabhi na kabhi cold drinks ka sevan jarur karte hain. In cold drinks ke bahut se brand hain. Isi me ab kai tarah ke falon ka juice bhi becha jata hai. Jiname sirf flavour hota hai. Aap bazar me Aam ka, ya amrud ka, ya sev ka  matlab lagbhag sab tarah ke falon ke flavour wale fruit juice ko bikate huae dekhte honge.
    Kya aapne kabhi socha hai ki 
Is tarah ke vyawasay ko naye tarike se kaise kiya jay. Is kshetra me ek se badhakar ek bahurashtriya companies pahle se hi maujud hain. Lekin jo aaj mai aapko batane ja raha hun usame koi bhi company abhi tak nahi hai.
   
   Ham sab jante hain ki Bharat me ganne ki paidawar bahutayat rup me hota hai. Jise chini banane me prayog kiya jata hai. Ganne ka ras bahut hi swadisht aur fayademand hota hai. Yah pachan shakti ko badhane ka kary karta hai. Aapne bhi jarur kabhi na kabhi ise piya hoga.
     Yadi isi juice(ras) ko ham cold drink ki tarah pakejing aur bottal band karane ka bussiness shuru karen to isame shat pratishat saflata milane ke chance hain.
    Hamara desh khud me itana bada bazar hai ki hame isake marketing me kisi tarah ki pareshani hi nahi hogi.
    Ek qwintal ganne me lagbhag pandrah se solah litar ras nikal jata hai. Aaj kal market me iska chhota gilas bhi das rupaye ka milata hai. Lekin yadi isi chij ko ek bottaling plant lagakar bech jay to munafa kafi had tak badh jayega.
   Ek chij ka hamesha dhyan rakhe ki koi bhi dhandha kabhi loan lekar shuru na karen. jab aap ka business chalne lage tab hi loan le. Kyonki kisi chij ki shuruaat me kafi dikkte hoti hain, aur bank ka interest to chalta rahega. jisaki wajah se aap hamesha hi pareshan rahenge. Business jab chalne lage to use badhane ke liye loan le taki chalte huye business ko bade rup me kiya ja sake.