Wednesday, 17 January 2018

No high Mega pixel, know these settings for camera

जब भी कभी हम सब फोन खरीदते हैं तो उस वक्त सबसे पहले उसका कैमरा चेक करते हैं। और यह सोचते हैं कि जितना ज्यादा से ज्यादा मेगापिक्सल वाला कैमरा रहेगा, फोटो उतना ही ज्यादा अच्छा आयेगा। मगर आप यह भी जाने कि सिर्फ ज्यादा मेगापिक्सल वाला फोन ही काफी नहीं होता। अगर आप कैमरे की सेटिंग्स नहीं जानते हैं तो ज्यादा मेगापिक्सल के बाद भी बढ़िया फोटो खींच पाना सम्भव नहीं है।
डीएसएलआर कैमरे के मुकाबले एण्ड्रायड फोन की सेटिंग्स आसान होती है। आप  कुछ छोटी छोटी सेटिंग्स करके बहुत ही अच्छी तस्वीरें खींच सकते हैं।
   सेटिंग्स कैसे करें
  कभी  भी तस्वीर  खीचनें से पहले कैैमरे का लेेेन्स साफ करना न भूलेंं।  क्योंंकि लेेन्स पर धूल के बारीक कण हो जााते हैं।  जो हमें आसानी से दिखाई नहीं देते हैं।  लेकिन तस्वीरों की क्वालिटी बिगाड़नेे के लिये कााफी हैैं । किसी किसी फोन पर तो आसानी से देेखा जा सकता है।
    लैण्डस्केप मोड का प्रयोग करें
    इस मोड में खीचीं गयी तस्वीरें कुछ ज्यादा ही इफेक्टिव नजर आती हैं। यदि आप को शाट लम्बा नहीं लेना है तो, इसी मोड में  तसवीरों को खीचें, इसके लिए फोन को थोड़ा तिरछा पकड़ें ।
    डिजिटल जूम का इस्तेमाल 
      डिजिटल जूम का इस्तेमाल कम से कम करें, क्योंकि ऐसा करने से तस्वीर की क्वालिटी अच्छी नहीं होती, इसका कारण यह है कि हमारा फोन फिक्स तो होता नहीं है, इसलिये फोन के हिलने की वजह से तस्वीरें बिगड़ जाती हैं। आप चाहें तो नार्मल फोटो लेकर बाद में एडिट कर सकते हैं।
  एचडीआर मोड का इस्तेमाल करें
फोन कैमरा HDR मोड पर अलग एक्सपोजर पर 2 या उससे ज्यादा तस्वीरें लेता है। उसके बाद उन सभी को आपस में मिलाकर बेहतरीन तस्वीरें बना देता है। यह इस बात का भी एनालिसिस कर लेता है कि तस्वीर में रोशनी या परछाईं एक समान है या नहीं।
  फ्लैश लाईट का प्रयोग
  हमेशा फ्लैश का प्रयोग करने से परहेज़ रखें। इससे क्या होता है कि तस्वीरें अपने नैसर्गिक या नेचुरल रूप में नहीं आती हैं। ऐसी तस्वीरों का पिक्सल भी कमजोर होता है। कोशिश करना चाहिए कि जहाँ का भी हम फोटो ले रहे हैं, वहाँ रोशनी पर्याप्त हो। बहुत जरूरी हो तो फ्लैश का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  फिल्टर का इस्तेमाल
   फोटो खींचने के बाद फिल्टर  का इस्तेमाल करें। इससे प्रकृति और कपडों के अनुसार फिल्टर डालने पर तस्वीरें ज्यादा इफेक्टिव नजर आती हैं।
   एण्ड्रायड फोन में इस तरह के फीचर होते हैं, फिर भी यदि आप के फोन में ये फीचर नहीं है तो गूगल प्ले स्टोर से आगमेंटेड कलर रीयलिटी एप  डाउनलोड कर सकते हैं।
   इस तरह इन सब सेटिंग्स को अपनाकर आप अपनी तस्वीरों को ज्यादा नेचुरल बना सकते हैं।

Friday, 12 January 2018

आकस्मिक खर्चों के लिये रकम तुरंत कैसे पायें

   कभी कभी हमारे साथ ऐसा होता है कि हमें किसी इमरजेंसी या अचानक से पैदा हुए सिचुएशन में पैसों की सख्त जरूरत पड़ जाती है। जिसके फलस्वरूप हम अपने यार, दोस्तों, परिचितों, पड़ोसियों या रिश्तेदारों से मांगने के लिए मजबूर हो जाते हैं। लेकिन कभी कभी ऐसा होता है कि वे भी हमारी मदद नहीं कर पाते हैं , क्योंकि या तो उनके पास उतनी रकम नहीं होती या फिर वे भी वाकई में खुद परेशान होते हैं। ऐसे में हमारे पास कोई रास्ता नहीं होता, और हम भारी ब्याज दर पर भी रकम ले लेते हैं। परन्तु अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, और न ही आपको ऐसे खर्चों को पूरा करने के लिए भारी ब्याज पर रकम लेने की जरूरत है। क्योंकि हमारे देश के कुछ बैंक और कम्पनियां हैं जो  कुछ ही मिनटों में आप का लोन मंजूर कर कुछ ही देर में रकम आपके एकाउंट में ट्रांसफर कर देती हैं। जहाँ से आप अपनी जरूरत के अनुसार रकम प्राप्त कर सकते हैं।
  (1) टाटा कैपिटल*
                     टाटा कैपिटल आपको 25 लाख रूपये तक का इंस्टैंट लोन देता है। आप इसके लिए सिर्फ आनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं। सभी जरूरी डाक्यूमेंटस पूरा हो जाने के बाद लोन एप्रूव हो जाता है और 72 घंटों के अंदर रकम आपके एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है ।
 (2) बजाज फिनसर्व *
                        बजाज फिनसर्व सिर्फ 5 मिनट में आप को 25 लाख रुपए तक का लोन दे देता है। जिसे आप 24 महीनों से लेकर 60 महीने में चुका सकते हैं। इसका पूरा प्रोसेस आनलाइन है। आप अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंटस उपलब्ध कराकर केवल 5 मिनट में लोन प्राप्त कर सकते हैं। लोन की राशि आने वाले 24 घंटों में आप के एकाउंट भेज दी जाती है
       अधिक जानकारी के लिए लाग इन करें
      bajajfinserve.in
 (3) ICICI बैंक*
                   आइसीआइसीआइ बैंक भी आपको पर्सनल इंस्टैंट लोन की सुविधा प्रदान करता है। आप को इसके लिए आनलाइन या फिर ICICI एटीएम के जरिये आवेदन करना होता है। इस बैंक में केवल 72 घंटों में लोन एप्रूव हो जाता है।
 (4) एचडीएफसी बैंक*
                           एचडीएफसी बैंक में आप सिर्फ 1 मिनट के अंदर अपने पर्सनल लोन को पाने की योग्यता चेक करके लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद बैंक आप का लोन कुछ ही मिनटों में एप्रूव करके 4 घंटे के अंदर लोन की धनराशि आप के एकाउंट में भेज देता है। इसमें शर्त यही है कि सारे डाक्यूमेंटस पूरे होने चाहिए।
 (5) स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक*
                           इस बैंक में आप 1 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक का लोन तुरंत पा सकते हैं। बैंक आपके लोन चुका पाने की योग्यता का आकलन कर के लोन एप्रूव करता है। सभी जरूरी डाक्यूमेंट मिलने के बाद लोन 4 से 7 दिन में रकम आप के खाते में  ट्रांसफर कर दी जाती है।
   नोट :-  जरूरी डाक्यूमेंट की जानकारी आप संबंधित बैंक से सम्पर्क करके प्राप्त कर लें ।