आज कल हर जगह सोलर पावर और उससे सम्बन्धित उत्पादों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। बिजली की कमी और बढ़ती महंगाई को देखते हुये लोग सोलर उत्पादों के तरफ आकर्षित हो रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरुप सोलर पैनल, सोलर गीजर , सोलर लैम्प आदि उत्पादों की डिमांड तेज हो रही है। ऐसे में आप यदि कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हों तो सोलर से चलने वाले उत्पादों का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मार्केट में सोलर लैम्पों की डिमांड अब बढ़ती जा रही है इसीलिये बैंक भी इन जैसे प्रोजेक्ट्स पर कर्ज देने में रूचि दिखा रहे हैं।
इसके लिए सर्वप्रथम आपके पास लगभग तीन सौ वर्ग मीटर का स्पेस होना चाहिए। यह खुद का या किराया पर भी हो सकता है। इसके बाद आपको मशीनरी और अन्य सामानों पर लगभग साढ़े तीन लाख रूपये खर्च करने होंगे। जिसमें ड्रिल मशीन ,ग्राइंडर ,हाई बोल्टेज ब्रेक डाउन टेस्टर ,ऑटो ट्रांसफार्मर ,इन्सुलेसन टेस्टर ,टेस्टिंग सेटअप ,डिजिटल मल्टी मीटर ,वोल्टेज स्टैबिलाइजर ,कम्प्यूटर ,प्रिंटर आदि शामिल है। इन सबको लगाने में लगभग एक लाख पाँच हजार रूपये खर्च होंगे। यानि आपको फिक्स्ड पूँजी के तौर पर पाँच लाख तीस हजार रूपये इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं पहले एक महीने की वर्किंग पूँजी के तौर पर एक लाख पचास हजार रूपये की जरुरत होगी।
इस सब के अलावा पहले एक हजार सोलर लैम्पों को बनाने के लिए आपको लगभग सत्रह लाख रूपये के कच्चे माल (रा मैटेरियल्स )की जरुरत पड़ेगी। इसमें सोलर पीवी मॉडल ,बैटरी ,एल इ डी ,स्विच ,इनपुट कनेक्टर। मॉडर्न प्लास्टिक कैबिनेट ,फ्यूज ,केबल ,पी सी बी ,सेमी कंडक्टर्स ,रेसिस्टर्स ,कैप्सिटर्स ,ट्रान्सिसटेर्स ,इलेक्ट्रो मैकेनिकल कम्पोनेंट आदि शामिल हैं। प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक ,एक सोलर लैंप पर लगभग 1700 रूपये का कच्चा माल का प्रयोग होगा।
आप यह फैक्टरी लगाने के लिए केंद्र सरकार का भी सहयोग ले सकते हैं। प्रधानमंत्री के क्रेडिट गारण्टी स्कीम के अन्तर्गत दो करोड़ रूपये तक का लोन बिना किसी सेक्यूरिटी के दिलवाया जाता है। या लोन के लिए अप्लाई करते वक्त आप बैंक से कह सकते हैं की आपको केंद्र सरकार की क्रेडिट गारंटी योजना के तहत लोन दें। आप इसके लिए जिला उद्योग केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं जहाँ से आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। इस योजना के अंतर्गत आपको कुल पूँजी का 80 % लोन मिल सकता है।
प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक ,यदि आप पुरे वर्ष भर में 12000 सोलर लैंप बनाते हैं तो आपका सारा खर्च मिलाकर 2 करोड़ 43 लाख 66 हजार रूपये खर्च होंगे ,जिसमें डेप्रिसिएशन और इंटरेस्ट भी शामिल है। जबकि यदि आप एक लैंप 2200 रुपये के रेट से बेचते हैं तो आपका सालाना टर्नओवर 2 करोड़ 64 लाख रूपये होगा और आपकी शुद्ध बचत कुल 20 लाख 33 हजार रूपये की होगी।
आप अपने इन उत्पादों को भविष्य में इंटरनेट के माध्यम से विदेशों में भी बेचकर अपना व्यापार बढ़ा सकते हैं।

No comments:
Post a Comment