Sunday, 25 June 2017

Small business high income

   कोई भी बिजनेस करने के लिए कम पूंजी होने की वजह से यदि आप हिचक रहे हैं ,या आप यह महसूस करते हैं कि हमसे बिजनेस नहीं हो पायेगा । तो इस लेख को अवश्य ही पढ़ें। आप की सोच जरूर बदल जायेगी । छोटी चीजें ही एक दिन बड़ी बनती हैं । बहुत से ऐसे बिजनेस हैं जिन्हें कम पूंजी मे भी शुरू किया जा सकता है। शुरुआत में कम पूंजी लगाकर भी अच्छा इनकम कर सकते हैं। आप थोड़ा सा मार्केटिंग अच्छी तरह कर दें तो इस क्षेत्र के अग्रणी लोगों मे बहुत जल्द शामिल हो सकते हैं।
   डिस्पोजल प्लेट मेकिंग:-  इस बिजनेस को आप किसी भी स्तर पर शुरू कर सकते हैं। चाहे बड़े स्तर पर चाहे छोटे स्तर पर। इसकी मशीन और डाई केवल 70 से 90 हजार रूपये मे आ जाती है। इसके बाद नम्बर आता है रा मैटेरियल का, जो लगभग 1 से डेढ़ लाख मे हो जाता है। जिसे खरीद कर आप शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आपको दो मजदूरों की भी जरूरत पड़ सकती है ।शुरूआत में आप सेमी आटो मेटिक मशीनों का भी प्रयोग कर सकते हैं। तो भी आप आराम से तीस से पैतीस हजार रुपये महीने कमा सकते हैं। बाद मे कमाई बढ़ने के उपरांत आटोमेटिक मशीनें भी लगा सकते हैं।
  पेपर बैग मेकिंग बिजनेस:-  आप यदि थोड़े ज्यादा निवेश मसलन 5लाख का निवेश करके चाहें तो पेपर बैग मेकिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आजकल हर बड़े शहर में पालिथीन या तो बैन है या फिर इलीगल तरीक़े से चल रहा है। ऐसे में इस बिजनेस में अपार सम्भावनाएं हैं। 5 लाख रुपये मे बिना प्रिंट वाली मशीन और रा मटैरियल हो जायेगा। अब जहाँ तक प्राफिट की बात है तो एक पेपर बैग पर 10पैसे का प्राफिट होता है। जबकि, एक मशीन हर मिनट 60 पेपर बैग तैयार करती है ।इस हिसाब से हर मिनट 6 रुपये का और हर घंटे 360 रुपये का प्राफिट होता है। अब यदि आप 8 घंटे मशीनें चलवाते हैं तो प्रतिदिन 2880 रुपये और पूरे महीने का 72 हजार रुपये हो जाता है।
   इस तरह आप चाहें तो अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं । जिसके मालिक सिर्फ आप होगें ,वैसे भी दूसरे की नौकरी करने से कहीं अच्छा है कि अपना ही खुद का कोई व्यवसाय हो ।

No comments:

Post a Comment