हम अपनी जिंदगी में इतना तो कमाना ही चाहते हैं जिससे हमारी फैमिली को कोई तकलीफ न रहे। जिसके लिये रात दिन मेनहत करते हैं। ताकि इज्जत और सुकून के साथ जीवन यापन कर सकें। पैसा कमाने के लिये हम अपने घर परिवार ,माँ बाप ,भाई बहन ,बीबी बच्चों को छोड़कर परदेश जाते हैं ,वहां कितनी इज्जत या बेइज्जती मिलती है इसे वहां रहने या जाने वाले बहुत ही अच्छी तरह जानते और समझते होंगे। जिल्लत और जलालत अपने शहर को छोड़ने के बाद से शुरू हो जाती है। तब कहीं न कहीं मन में ये ख्याल जरूर आता है कि काश ! यदि अपना भी कोई धंधा या व्यवसाय होता।
दोस्तों हम अपने मन में कहीँ ना कहीं बेवजह का डर बैठा रखे हैं या फिर गुलामी करने की आदत हो गयी है। हम डरना छोड़कर मुश्किलों का सामना करे ,यकीन मानिये आप अवश्य जीतेंगे। लोग कहते की कोई काम यदि मैं शुरू करू और घाटा हो जाय तो मेरा परिवार बर्बाद हो जायेगा। मैं कहता हूँ की घाटा हो ही नहीं सकता ,यदि वाकई उस काम को मन से किया जाय।
किसी ने कहा है की - कौन कहता है की आसमा में सुराख़ हो नहीं सकता ,एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों। सिर्फ इसी एक लाइन में पूरा सफलता और असफलता का दर्शन छुपा हुआ है। दिल से किये गए कार्य में असफलता हो ही नहीं सकता। यदि आप दिल से कार्य करने को तैयार हैं तो यह लेख आपके आपके लिये है।
डेयरी के धंधे में पैसा ही पैसा है साथ ही साथ इसमे रिस्क नाममात्र का है। यदि आप भी कभी शुद्ध दूध के लिए गांव या शहर में घूमे होंगे तो अवश्य जानते होंगे। बहुत से भाई इस काम को अच्छी भली नौकरी छोड़कर कर रहे हैं। जिनका मासिक आमदनी लाखों में है। फिर हम क्यों नहीं करके सफल हो सकते ,यदि उनको घाटा नहीं हुआ तो हमें कैसे होगा, एक चीज जान ले कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है।
आप चाहे तो इसे छोटे स्तर या बड़े स्तर कैसे भी कर सकते हैं।
शुरुआत आप दो गायों और दो भैसों से कर सकते हैं। जिनमे बहुत ज्यादा लागत नहीं आएगी। फिर धीरे धीरे उसका विस्तार कर सकते हैं।
डेयरी की अच्छी बात यह है की आप उससे खुद का गोबर गैस सयंत्र लगाकर अपने घर के लिए गैस की बचत कर सकते हैं। इस बात को तो आप भी जानते है की दूध को बेचने मेंकोई परेशानी नहीं होती है।
कोई भी बिजनेस की शुरुआत कभी भी लोन लेकर न करें।
No comments:
Post a Comment