Friday, 3 February 2017

Earning unlimited

हमारा यह ब्लॉग उन युवाओं के लिए है जो वाकई में कुछ नया और बेहिसाब कमाई करना चाहते हैं। जो कमाने के लिए घर पर ही रह कर  कुछ  करना चाहते हैं। मुझे उनसें  यह कहना है कि आप सब यूट्यूब पर की कमाने की ट्रिक से दूर रहें। क्योंकि जिसने भी विडियो बनाकर अपलोड किया है , उसे आप की कमाई से मतलब नहीं है। उसे सिर्फ अपने वीवर्स बढ़ानेसे मतलब है। जो उसे सब्सक्राइब करने या देखने से होता है। आप सब अपने इन्टरनेट पैकेज का दुरूपयोग करने से बचें। अगर उनकी बताई गयी ट्रिक या कोई एप्प आप डाउनलोड करके कमाई करना चाहेंगे तो भी भारतीय मुद्रा में एक हजार रुपए कमाने के लिये लगभग दो हजार रूपए का इन्टरनेट पैक लग जायेगा। हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढें और  उस से आप फायदा उठाये। मैंने जो कुछ भी लिखा है या आगे भी लिखूंगा सब कुछ पूरी तरह से अनुभव और अमल में लाई गयी चीज ही होगी। इतना अवश्य होगा की आप की कमाई डॉलर में नहीं रुपये में या जिस देश में आप रहते हैं ,उस मुद्रा में होगी।
     बेहिसाब कमाई के वैसे तो बहुत तरीके हैं ,पर मैं आज आपको दो तरीकों के बारे में बताऊंगा। जिसे अपनाकर आप रातोंरात तो नहीं पर दोएक महीने में अच्छा खासा रूपया कमा सकते हैं।
  पहला  तरीका गांव के युवाओं के लिए है जो भारी कीमत अदा करके विदेश जा रहे हैं ,जहाँ जाने के बाद पता चलता है कि ज़ो एग्रीमेंट होता है वह एक तरह की गुलामी का ही दस्तावेज होता है। वहाँ पहुँचते ही आपकी मर्जी या आपकी पसंद ख़त्म हो जाती है। सारा उस कंपनी का चलता है ,चाहे वह आप के देखने में गलत या सही जो हो। जितना पैसा आप एजेंट या आफिस वालों को देते हैं उतने ही में आप अपना बिजनेस जमा सकते हो। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपने घर पर अपने परिवार वालों के साथ रहोगे ,एवं अपने मालिक खुद होगे।
    आप भैंस के बच्चों (पाड़ी ) को ,जो एक साल कीहो  गयी हो। उसे खरीद कर घर लायें। उसकी एक साल तक अच्छी तरह से देखभाल करें। मान लीजिये आप ने दस पाड़ी ख़रीदा एक का दस हजार रुपये के हिसाब से दस का कुल कीमत एक लाख रूपये हुआ। साल भर में आपने उसे लगभग बीस या पच्चीस हजार रुपये का भूसा ,चारा खिला दिया। कुल आपका खर्च लगभग एक लाख पच्चीस या अधिक से अधिक तीस हजार होगा। साल के बाद जब वे गर्भाधान हो जाती हैं ,उन्हे बेच दें। बाजार के अनुसार उनक़ी कीमत लगभग पांच से छः लाख की हो जायेगी। क्योंकि आजकल एक भैंस कम से कम पचास हजार तक है।
     दूसरा तरीका शहर के उन युवाओं के लिए है जो कुछ अलग हट के और कुछ नया करना चाहते हैं।
    एक सेकण्ड हैण्ड गाड़ी खरीदकर उसकी बॉडी में बदलाव कराके उसमे केबिन और किचेन बनवा दें। साथ ही साथ दो चार कुर्सी और मेज भी खरीद लें। गाड़ी को मोबाइल शॉप की तरह बनवा लें। फिर अपने शहर के आरटीओ से उस जगह के लिये परमिशन लेलें जहाँ उसे खड़ा करना है। उस बैन में चाय से लेकर पिज्जा बर्गर ,कोक आदि तक बेच सकते हैं। आकर्षण बढ़ाने के लिये हल्का म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग कर सकते हैं।
   ध्यान रहे किसी भी चीज की शुरुआत करने में थोड़ी मेहनत और थोड़ा परेशानी उठाना पड़ता है. .
   इन को करके हम कुछ ही दिनों में अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment